अरे वाह क्या डिजाइन है? Glyph Interface और 5150mAh बैटरी वाले Nothing Phone 3 पर छूट
अगर आप कोई यूनीक से डिजाइन वाला स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और चाहते हैं कि कोई अच्छी सी डील हाथ लग जाए तो यह मौका खास हो सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Nothing Phone 3 को ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है।
अगर इस पर सभी ऑफर्स का आपको लाभ मिल जाए तो आपकी अच्छी-खासी बचत हो सकती है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो स्टाइलिश भी हो, पावरफुल भी और सबसे अलग भी दिखे तो Phone 3 एक ऐसा ऑप्शन है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

कहां मिल रही गजब की डील
Nothing Phone 3 पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। यानी टोटल 20,000 रुपये का अच्छा डिस्काउंट। अगर आप पुराने नथिंग फोन 1 को ट्रेड करते हैं और उसकी कंडीशन ठीक है तो उसके 22,000 रुपये तक मिल सकते हैं।
इसमें 10,000 रुपये एक्सचेंज बोनस वाले मिला देंगे तो डिस्काउंट और भी बढ़ जाएगा। कुलमिलाकर इस पर 42,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। कुछ दिन पहले Nothing Phone 3 को 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह कीमत 12GB+256GB मॉडल की है। इसका 16GB + 512GB वर्जन 89,999 रुपये में आया था।
क्या खास है Phone 3 में?
अब सवाल है कि आपको यही फोन क्यों खरीदना चाहिए? तो असल में इसके कई जवाब हो सकते हैं, लेकिन निजी तौर पर मुझे इसका डिजाइन कूल-कूल लगता है। फोन पहले से ज्यादा स्टाइलिश डिजाइन, मेटल और ग्लास का ट्रांसपेरेंट बॉडी और बेहद पतले बेजल्स के साथ प्रीमियम फील कैरी करता है। सबसे खास बात है इसका अपडेटेड Glyph Interface, जिसमें अब 489 LEDs हैं। ये सिर्फ स्टाइल नहीं, स्मार्ट भी है।
इससे आप कॉलर ID, अलर्ट्स देख सकते हैं, स्टॉपवॉच चला सकते हैं, यहां तक कि Magic 8 Ball जैसी मजेदार चीजों के साथ खेल भी सकते हैं। इसमें 50MP कैमरे, जिनमें 60x जूम वाला पेरिस्कोप लेंस, अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक शानदार 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है।
इसके पीछे काम करता है TrueLens Engine 4, जो AI की मदद से आपकी फोटो और वीडियो को और भी दमदार बना देता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो Phone 3 में नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 16GB तक RAM और 512GB स्टोरेज है।
इसमें 6.67 इंच की एमोलेड स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसमें 65W Fast Charging को सपोर्ट करने वाली 5150mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह केवल 54 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications








