Nothing Phone 3 में मिलेगा Essential Key, Apple और Samsung को मिलेगी टक्कर!
Nothing Phone 3 का ग्लोबल लॉन्च नजदीक आ चुका है। 1 जुलाई को यह फ्लैगशिप फोन मार्केट में दस्तक देगा। लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में तमाम रिपोर्ट्स में खुलासा किया जा चुका है। UK-बेस्ड कंपनी का यह अब तक का सबसे महंगा फोन होने वाला है।
इसमें कई अपग्रेड फीचर्स मिलेंगे, साथ में नया Essential Key भी देखने को मिल सकता है। Nothing के को-फाउंडर Akis Evangelidis एक नए बटन को भी टीज कर चुके हैं। इसके बारे में क्या-कुछ पता चल चुका है और इसकी कीमत कितनी हो सकती है। आइए सब जानते हैं यहां।
Nothing Phone 3 का डिजाइन और डिस्प्ले
Nothing ने Nothing Phone 3 के डिजाइन को लेकर कुछ भी नहीं बताया है। हालांकि, कुछ झलक जरूर मिली हैं, जिनसे साफतौर पर कुछ पता नहीं चलता। Nothing ने पुष्टि की है कि यह Glyph लाइट इंटरफेस को हटा रहा है और स्मार्टफोन के टॉप-राइट कॉर्नर में एक नया Glyphn Matrix ला रहा है। इसके अलावा, Nothing Phone 3 में ट्रांसपेरेंट रियर पैनल पहले की तरह बरकरार रह सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो, Nothing Phone 3 में 6.7 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1.5k रेजोल्यूशन मिलेगा। हालांकि, अभी तक डिस्प्ले की ब्राइटनेस और ड्यूरेबिलिटी से जुड़ी डिटेल सामने नहीं आई है।
Nothing Phone 3 का परफॉर्मेंस और Geekbench स्कोर
Nothing Phone 3 को गीकबेंच लिस्टिंग में भी देखा गया है, जिससे इसके परफॉर्मेंस कोर का पता चला है, जिसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन ने सिंगल-कोर टेस्टिंग में 2,076 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 6,577 पॉइंट्स हासिल किए हैं। यह स्मार्टफोन 16GB तक की RAM के साथ आ सकता है और Android 15-बेस्ड OS पर काम करेगा।
कैमरा सेटअप
अपकमिंग Nothing Phone 3 में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल होगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
Nothing Phone 3 की बैटरी और चार्जिंग
Nothing Phone 3, जिसका मॉडल नंबर A024 है, को FCC सर्टिफिकेशन मिल चुका है क्योंकि इसकी लॉन्चिंग अब बहुत नजदीक है। सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि फोन में 5150mAh की बैटरी हो सकती है, जो 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Nothing Phone 2 की 4700mAh बैटरी की तुलना में बड़ा अपग्रेड है।
साथ ही, यह बैटरी सैमसंग Galaxy S25 Ultra और Google Pixel 9 Pro XL जैसे कुछ फ्लैगशिप फोन्स से भी आगे है। इसके अलावा, Nothing ने चार्जिंग स्पीड को 45W से बढ़ाकर 65W कर दिया है, जिससे चार्जिंग टाइम कम होने की उम्मीद है।

Nothing Phone 3 की कीमत
Nothing Phone 3 की कीमत UK में £800 और US में \$799 बताई जा रही है, जो कि इसके बेस वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) के लिए हो सकती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में Nothing Phone 3 की कीमत 70,000 से 80,000 रुपये के बीच हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








