Home
News

Nothing Phone 3 का इंडिया लॉन्च कन्फर्म, फ्लैगशिप सेगमेंट में होगी एंट्री; पावरफुल खूबियों से होगा पैक!

Nothing Phone 3 का इंडिया लॉन्च कन्फर्म हो गया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि अपकमिंग फोन के लिए एक लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा और इसकी एंट्री जुलाई में होगी। फिलहाल इसकी सटीक लॉन्च डेट रिवील नहीं की गई है, लेकिन फोन जुलाई में एंट्री लेने के लिए तैयार है।

कुछ दिन पहले नथिंग के सीईओ कार्ल पेई ने इसकी कीमत को लेकर भी हिंट दिया था। फोन के स्पेक्स के लेकर ज्यादा डिटेल नहीं आई है, लेकिन ऐसा लगता है कि कंपनी आने वाले दिनों में इसके स्पेक्स का खुलासा करेगी।

Nothing Phone 3 का इंडिया लॉन्च कन्फर्म

Nothing Phone 3 एक्सपेक्टेड स्पेक्स

कार्ल पेई ने कन्फर्म किया है कि Nothing Phone (3) हाई-एंड मैटेरियल से तैयार किया जाएगा। परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के मामले में भी कई मेजर अपग्रेड मिलेंगे। फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का फ्लैगशिप स्नैपड्रैग चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा। रिपोर्ट की मानें तो इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर हो सकता है।

कैमरा सेटअप

कैमरा के लिहाज से देखें तो अपकमिंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें प्राइमरी सेंसर, पेरीस्कोप-स्टाइल टेलीफोटो लेंस मिलेगा। इसमें Fast Charging को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

एक्सपेक्टेड प्राइस

नथिंग का यह फोन पूरी तरह से फ्लैगशिप डिवाइस होने वाला है। कंपनी मिडरेंज से इतर इस फोन को टॉप सेगमेंट में लेकर आ रही है। कार्ल पेई ने हिंट दिया है कि इसकी शुरुआती कीमत ग्लोबल मार्केट के लिए EUR 800 (90,500 रुपये) हो सकती है।

हालांकि, भारत में इसे थोडे कम दाम में लॉन्च किया जा सकता है। क्योंकि पिछले Nothing Phone (2) को पिछले साल 44,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिस रेंज में फोन को लाए जाने की बात हो रही है। उस सेगमेंट में पहले से कई दमदार स्मार्टफोन मौजूद मार्केट हैं। Pixel 9a 49,999 रुपये, iPhone 16e 59,900 रुपये और OnePlus 13 69,999 रुपये में आता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X