Home
News

Nothing Phone 3 का लॉन्च जल्द, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स और कीमत होगी इतनी

Nothing Phone 3 1 जुलाई को ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेने के लिए तरह तैयार है। फ्लैगशिप मॉडल को तमाम अपग्रेड फीचर्स के साथ कंपनी लेकर आ रही है। लॉन्च से पहले इसके बारे में कई तरह की डिटेल लीक हो चुकी है। कुछ चीजें कंपनी खुद भी बता चुकी है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, नया ग्लिफ मैट्रिक्स मिलेगा।

टीजर में डिजाइन की हल्की झलक मिली है। अपकमिंग फोन के बारे में क्या-क्या ऑनलाइन लीक हो गया है। सब यहां बताने वाले हैं। अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इससे आपको आइडिया हो जाएगा।

Nothing Phone 3 का लॉन्च जल्द

Nothing Phone 3 स्पेक्स और फीचर्स

नथिंग ने कन्फर्म किया है कि इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। नया प्रोसेसर परफॉर्मेंस के मामले में पिछले वाले से काफी फास्ट है। स्मार्टफोन में 6.7-इंच 1.5K OLED LTPO डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP मेन, 50MP अल्ट्रावाइड और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP पेरिस्कोप लेंस मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 50MP कैमरा हो सकता है।

बैटरी, चार्जिंग और AI फीचर्स

फोन में 100W Fast Charging को सपोर्ट करने वाली 5150mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन Android 15 बेस्ड Nothing OS 3.5 पर चलेगा। इसमें AI-पावर्ड फीचर्स भी हो सकते हैं। फोन 3 NFC और eSIM सपोर्ट के साथ आएगा। फोन के कुछ रेंडर्स भी सामने आ चुके हैं। जिनमें इसका डिजाइन दिखता है।

कीमत कितनी होगी?

इसकी कीमत के बारे में फिलहाल तो कोई जानकारी नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसकी एंट्री फ्लैगशिप सेगमेंट में होने वाली है। यह नथिंग का अब तक का सबसे महंगा फोन होगा। इसकी कीमत 55,000 से 60,000 हजार रुपये के बीच हो सकती है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट के जरिये होगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X