Nothing Phone 3 पर 38% की बड़ी कटौती, अब इतने में मिल रहा है फ्लैगशिप फोन
यूके बेस्ड कंपनी Nothing का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone 3 लॉन्च के कुछ ही हफ्तों बाद भारी छूट के साथ बिक रहा है। अमेजन पर यह स्मार्टफोन अब तक के सबसे कम दाम पर उपलब्ध है। कंपनी ने इस पर 28,500 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है।
जिससे यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन किफायती दाम में मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत कितनी रह गई है और इस पर क्या ऑफर मिल रहे हैं। आइए जानते हैं।

अमेजन पर कीमत
लॉन्चिंग के समय Nothing Phone 3 की कीमत काफी ज्यादा थी, लेकिन फिलहाल यह 52,999 रुपये में उपलब्ध है, जो कि लॉन्च प्राइस से 33,000 रुपये सस्ता है। अगर ग्राहक HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 1,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा, जिससे कीमत घटकर 51,499 रुपये रह जाएगी।
साथ ही ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर 31,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं। इसके अलावा, फोन पर EMI विकल्प 2,557 रुपये प्रति माह से शुरू हैं और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मौजूद है। जिन ग्राहकों के पास ज्यादा पैसा नहीं है वह EMI बनवा सकते हैं।
Nothing Phone 3 के फीचर्स
- इसमें 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, HDR10+ सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
- फोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है।
- स्मार्टफोन में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है।
- 5,500mAh बैटरी, 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का सपोर्ट मिलता है।
- ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप: 50MP प्राइमरी + 50MP पेरिस्कोप (3x ऑप्टिकल जूम) + 50MP अल्ट्रावाइड
- 50MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
- नया Glyph Matrix डिजाइन (489 माइक्रो LEDs के साथ)
क्यों है खास डील?
लॉन्च के तुरंत बाद इतनी बड़ी कटौती बेहद कम देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोन लेना चाहते हैं और ज्यादा खर्च भी नहीं करना चाहते, तो यह आपके लिए सबसे बेहतरीन मौका हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








