₹79999 में लॉन्च हुआ था ये फोन, अब कीमत रह गई 57000 से भी कम; खरीदने का अच्छा मौका
Nothing Phone 3 को इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत उस वक्त 79999 रुपये थी, लेकिन अब इतनी कीमत देने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल यह फोन अब अमेजन पर हजारों रुपये की छूट के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है।
फ्लैगशिप फोन पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। फ्लैगशिप डिवाइस ग्लिफ मैट्रिक्स के साथ आता है, जो ट्रिपल कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट से लैस है। आइए जानते हैं डील की पूरी डिटेल।

Amazon पर नथिंग फोन 3 की कीमत
नथिंग फोन 3 की कीमत वर्तमान में 56,400 रुपये है, जो इसकी लॉन्च कीमत से 23,599 रुपये कम है। ग्राहक एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 1500 रुपये की बैंक छूट भी पा सकते हैं, जिससे इसकी कीमत घटकर 54,900 रुपये हो जाती है।
इसके अलावा, ग्राहक अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके 47,200 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू प्राप्त कर सकते हैं, जो स्मार्टफोन की कार्यशील स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है। ग्राहक 2,718 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले EMI ऑप्शन के साथ-साथ नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी चुन सकते हैं।
Nothing Phone 3 के स्पेसिफिकेशन
नथिंग फोन 3 में 6.67-इंच का AMOLED पैनल है जो HDR10+ सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज है। डिवाइस में 5,500mAh की बैटरी है जो 65W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा भी है। फोन अपने यूनीक लुक और डिजाइन की वजह से आपको पसंद आ सकता है। इसकी कीमत भी काफी कम हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications








