Nothing Phone 3 का लॉन्च 1 जुलाई को, फ्लैगशिप सेगमेंट में होगी एंट्री; जानें फीचर्स और कीमत
Nothing Phone 3 का ग्लोबल लॉन्च कन्फर्म हो चुका है। फ्लैगशिप Nothing Phone 3 को लॉन्च करने के लिए कंपनी 1 जुलाई को इवेंट आयोजित करने वाली है। लॉन्च से पहले नथिंग के सीईओ कार्ल पेई ने कई तरह की डिटेल कन्फर्म कर दी है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर लगाया गया है।
कार्ल पेई के अनुसार, फोन में दिया जा रहा नया प्रोसेसर पिछले चिपसेट की तुलना में फास्ट है। इसमें 36% CPU परफॉर्मेंस, 88% GPU परफॉर्मेंस और 60% NPU परफॉर्मेंस बेहतर हुआ था। आइए, जानते हैं इसके बारे में।

Nothing Phone 3 प्राइस (एक्सपेक्टेड)
नथिंग फोन 3 को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की खबर है। इसमें 12GB+256GB वेरिएंट, जिसकी कीमत 68,000 रुपये रह सकती है। इसका 16GB+512GB वेरिएंट 77,000 रुपये में लॉन्च हो सकता है। यह कंपनी का अब तक का सबसे फ्लैगशिप फोन होने वाला है। इस स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट के जरिये होगी। शुरुआती सेल में कंपनी कुछ ऑफर भी दे सकती है।
Nothing Phone 3 डिजाइन और स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की संभावना है जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि फोन 3 में अपग्रेड की गई बैटरी हो सकती है, जिसका साइज लगभग 5200mAh होने की उम्मीद है। इन हार्डवेयर अपग्रेड के अलावा, सॉफ्टवेयर में यूजर्स को सहज AI इंटीग्रेशन प्रदान करने की भी संभावना है। हालांकि, अभी तक AI के बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है।
लीक हुए रेंडर में ट्रांसपेरेंट बैक पैनल दिखाई देता है, जो ब्रांड के सिग्नेचर लुक से जुड़ा हुआ है। हालांकि, इस बार डिजाइन से लोकप्रिय ग्लिफ इंटरफेस गायब हो सकता है। फोन 3 के साथ नथिंग अपने पहले ओवर-ईयर हेडफोन हेडफोन 1 को भी अनवील करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








