₹45000 की छूट! Flipkart Big Billion Days में मिलेगा Nothing Phone 3 सिर्फ 34,999 रुपये में
टेक्नोलॉजी ब्रांड Nothing ने हाल ही में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone 3 पेश किया था। लॉन्चिंग के वक्त इस फोन को लेकर काफी चर्चा हुई थी क्योंकि कंपनी ने इसे प्रीमियम कीमत पर उतारा, लेकिन इसके फीचर्स को लेकर यूजर्स ने सवाल उठाए। कई लोगों का मानना था कि फोन में फीचर्स ठीक-ठाक हैं लेकिन इसकी कीमत बहुत ज्यादा रखी गई थी।
इसके बावजूद ब्रांड के कुछ वफादार ग्राहकों ने इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। अब, Flipkart की Big Billion Days सेल उन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है, जिन्होंने फोन पसंद तो किया था, मगर महंगी कीमत के कारण खरीद नहीं पाए।

Flipkart सेल में भारी डिस्काउंट
Flipkart की Big Billion Days सेल में Nothing Phone 3 (12GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज) सिर्फ ₹34,999 में खरीदा जा सकेगा। इसकी असल कीमत ₹79,999 है। यानी कंपनी ने कीमत पर करीब 45,000 रुपये की छूट दी है। यह छूट देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि लॉन्च के महज दो महीने बाद ही फोन पर इतना बड़ा डिस्काउंट मिलना किसी 'वेक-अप कॉल' जैसा माना जा रहा है।
हालांकि, यह बात साफ करनी जरूरी है कि यह कीमत सभी ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट्स जोड़ने के बाद ही मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ ग्राहकों का कहना है कि यह भारी छूट खास तौर पर उन लोगों के लिए उपलब्ध होगी जो Nothing Phone 1 या Nothing Phone 2 को एक्सचेंज करेंगे।
Nothing Phone 3 के दमदार फीचर्स
डिस्प्ले: 6.67 इंच का OLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन।
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट।
रैम व स्टोरेज: 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज।
सॉफ्टवेयर: Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम, कंपनी ने 5 बड़े OS अपग्रेड देने का वादा किया है।
कैमरा: ट्रिपल रियर सेटअप - 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट) + 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो + 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50MP फ्रंट कैमरा।
बैटरी: 5500mAh की बैटरी, 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ।
क्यों है बेस्ट डील?
Nothing Phone 3 पर Flipkart का यह ऑफर स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। जो लोग इसे पहले कीमत की वजह से खरीद नहीं पाए, उनके लिए अब इसे घर लाने का यह बेहतरीन मौका है।


Click it and Unblock the Notifications








