Home
News

Nothing Phone 3 vs Phone 2: जान लें दोनों के बीच का फर्क, लॉन्च से पहले सामने आई खूबियां

Nothing जुलाई 2025 में Nothing Phone 3 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इस फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी इसे पहले फ्लैगशिप फोन के तौर पर पेश कर रही है। इसीलिए इसकी टैगलाइन "first true flagship" है।

कंपनी के अनुसार, नया फोन प्रीमियम मटेरियल से तैयार किया जाएगा। इसमें परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर के लिहाज से कई अपग्रेड शामिल होंगे। हम Nothing Phone 3 vs Phone 2 का कंपेरिजन करने वाले हैं। आइए जानें अपकमिंग फोन में क्या स्पेक्स मिल सकते हैं।

Nothing Phone 3 में क्या होंगे अपग्रेड?

प्रोसेसर

Nothing Phone 2 में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर यूज किया गया है। नथिंग ने कहा है कि अपकमिंग फोन परफॉर्मेंस के मामले में बड़ी जंप मारेगा। इसमें Snapdragon 8 Elite या Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है।

कैमरा सेटअप

कैमरा के लिहाज से देखें तो नथिंग फोन 2 में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। जबकि आने वाले फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है 3x ऑप्टिकल जूम के साथ।

ब्राइटर डिस्प्ले

अफवाह है कि नथिंग फोन 3 में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। पुराने वाले में ब्राइटनेस लिमिट केवल 1600 निट्स ही है।

बैटरी भी होगी अपग्रेड

बैटरी के लिहाज से भी इसमें बड़ा अपग्रेड किया जाएगा। पिछले मॉडल में 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,700mAh की बैटरी थी, लेकिन फोन 3 में 100W Fast Charging वाली 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

प्राइस

नथिंग फोन 2 को 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। कुछ दिन पहले नथिंग के सीईओ कार्ल पेई ने संकेत दिया कि अपकमिंग फोन की कीमत भारत में 50,000 से 60,000 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X