Nothing Phone 3 और OnePlus Nord 5 में कैसी होंगी खूबियां, लॉन्च से पहले पता चला बहुत कुछ
Nothing Phone 3 और OnePlus Nord 5 दोनों ही अपकमिंग स्मार्टफोन हैं। बीते कुछ दिनों से इनके बारे में तमाम तरह की डिटेल सामने आ रही है। नथिंग अपने नए डिवाइस से प्रीमियम सेगमेंट को टार्गेट कर रहा है, तो नॉर्ड 5 के जरिये वनप्लस सोलिड मिड-रेंज में धमाका करने को तैयार है।
दोनों कंपनियों ने इन्हें लॉन्च करने के लिए कमर कस ली है। लॉन्च से पहले सामने लीक्स में इनके बारे में क्या पता चल चुका है। यहां बताएंगे। साथ में इनकी एक्सपेक्टेड प्राइस कितनी हो सकती है। वह भी जानेंगे।

प्राइस एक्सपेक्टेशन
Carl Pei ने Nothing Phone 3 की प्राइसिंग को लेकर हिंट दे दिया है। 'फर्स्ट ट्रू फ्लैगशिप' का यूके प्राइस £800 (लगभग 90,500 रुपये) होगा। भारत में इसे 55,000 से 60,000 के प्राइस ब्रैकेट में उतारा जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह नथिंग का भारत में अब तक का सबसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। दूसरी तरफ OnePlus Nord 5 मिड-रेंज की पहचान को बरकरार रखेगा। इसे 30,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जाएगा।
लॉन्च टाइमलाइन
नथिंग के सीईओ कार्ल पेई की मानें तो इसे जुलाई और सितंबर के बीच लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी के सोशल मीडिया पोस्ट देखें तो पता चलता है कि इसकी लॉन्चिंग पहले भी हो सकती है। वहीं, वनप्लस नॉर्ड 5 जून या जुलाई की शुरुआत में एंट्री कर सकता है।
Nothing Phone 3 vs OnePlus Nord 5 Specifications
दोनों फोन 6.77-inch डिस्प्ले के साथ आएंगे। Nothing Phone 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ LTPO AMOLED पैनल होगा। इसमें परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगा होगा, जो 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करेगा।
वनप्लस नॉर्ड 5 की बात करें तो इसमें फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी, जो 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसमें MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर मिलने की अफवाह है। इसमें 16GB तक रैम सपोर्ट मिल सकता है। फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड OxygenOS 15 पर चलेगा।
Nothing Phone 3 vs OnePlus Nord 5 कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए नथिंग फोन 3 में 50MP मेन सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फी शूटर होने की उम्मीद है। नॉर्ड 5 में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 16MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
डिजाइन
नथिंग का फोन अपने सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट रियर पैनल को बरकरार रखेगा। इसमें एलईडी ग्लिफ इंटरफेस मिलेगा, जो कॉल, मैसेज और अलर्ट आने पर ऑन हो जाता है। लीक्स की मानें तो वनप्लस फोन प्लास्टिक मिड फ्रेम और ग्लॉसी ग्लास बैक डिजाइन के साथ ला रहा है। इसमें स्टीरियो स्पीकर, IR ब्लास्टर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








