Home
News

Nothing Phone 3 vs phone 2: नए फोन में क्या होगा खास, जानें सभी एक्सपेक्टेड फीचर्स

Nothing Phone 3 कल ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला है। इस फोन को तमाम अपग्रेड फीचर्स के साथ कंपनी लेकर आ रही है। यह कंपनी का सबसे फ्लैगशिप फोन होने वाला है। इसकी कीमत 55,000 से 60,000 हजार रुपये के बीच रह सकती है।

पुराने वाले Nothing Phone 2 की तुलना में इसमें क्या अपग्रेड खूबियां मिल सकती हैं और इसकी कीमत कितनी रहने का अनुमान है। आइए सब इस आर्टिकल में जानते हैं।

Nothing Phone 3 vs Phone 2: नए फोन में क्या होगा खास

अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम

Phone 2: 50MP मेन कैमरा + 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (ड्यूल सेटअप)

Phone 3: 50MP मेन कैमरा + 50MP टेलीफोटो/पेरिस्कोप जूम कैमरा + एक्स्ट्रा वाइड/अल्ट्रा-वाइड कैमरा (ट्रिपल सेटअप)

अपग्रेड- जूम कैमरा जोड़ा गया है, जिससे फोटोज की क्वालिटी और वर्सेटिलिटी बढ़ेगी।

बेहतर परफॉर्मेंस और चिपसेट

Phone 2: Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1

Phone 3: Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3

अपग्रेड- गेमिंग, भारी ऐप्स और मल्टीटास्किंग में 30-40% तक बेहतर परफॉर्मेंस, कम बैटरी खपत और बेहतर AI फीचर्स। फोन में AI फीचर्स भी दिए जाएंगे। लॉन्च इवेंट में एआई को लेकर कंपनी कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकती है।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Phone 2: 4,700mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग

Phone 3: इसमें 5,150mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग, रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

अपग्रेड- ज्यादा बैटरी बैकअप और काफी फास्ट चार्जिंग स्पीड भी इसमें अपग्रेड होगी।

अपग्रेडेड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी

Phone 2: 6.7 इंच, 1080 x 2412 पिक्सल, 120Hz, चमकदार AMOLED
Phone 3: 6.7 इंच, 1080 x 2400 पिक्सल, 120Hz, HDR10+ सपोर्ट, अपग्रेडेड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी

अपग्रेड- बेहतर कलर एक्यूरेसी, HDR10+ सपोर्ट, ज्यादा चमक और कंट्रास्ट।

प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स

Phone 2: ग्लास और एल्युमिनियम बिल्ड, IP54 वाटर रेसिस्टेंस, Glyph इंटरफेस

Phone 3: ज्यादा प्रीमियम फील, संभवतः नए मटेरियल या फिनिश, अपग्रेडेड Glyph इंटरफेस, IP53/IP64 वाटर रेसिस्टेंस

अपग्रेड- फ्लैगशिप लेवल का फील, बेहतर ड्यूरेबिलिटी और अपग्रेडेड फीचर्स।

फीचर Nothing Phone 2 Nothing Phone 3
कैमरा 50MP + 50MP (ड्यूल) 50MP + 50MP जूम + (वाइड/अल्ट्रा)
चिपसेट Snapdragon 8+ Gen 1 Snapdragon 8s Gen 4
बैटरी 4,700mAh 5,150mAh
चार्जिंग 45W फास्ट, 15W वायरलेस 100W फास्ट, 50W वायरलेस
डिस्प्ले 6.7 इंच 1080x2412, 120Hz 6.7 इंच 1080x2400, 120Hz, HDR10+
डिजाइन/फीचर्स IP54, Glyph इंटरफेस IP53/IP64, प्रीमियम फिनिश
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X