Home
News

Nothing Phone 3a Lite: जबरदस्त फीचर्स के साथ आएगा ये मिड-रेंज फोन! डिटेल आई सामने

टेक ब्रांड Nothing ने कन्फर्म किया है कि उसका नया स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने यह जानकारी अपने आधिकारिक X (Twitter) अकाउंट पर साझा की है। पोस्ट में Nothing ने लिखा "Lite-ning is always accompanied by something more", जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि भारत में यह फोन कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स या ऑफर्स के साथ लॉन्च हो सकता है।

कंपनी ने फोन के ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट्स की झलक भी दिखाई है, जो भारत में उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, लॉन्च की सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन Nothing की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसका स्टेटस "Coming Soon" दिख रहा है।

जबरदस्त फीचर्स के साथ आएगा ये मिड-रेंज फोन!

Nothing Phone 3a Lite: डिजाइन और डिस्प्ले

ग्लोबल वेरिएंट के मुताबिक, Nothing Phone 3a Lite में 6.77-इंच का Full-HD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 1080 × 2392 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखती है। कंपनी ने अपने पुराने Glyph Interface की जगह नया Glyph Light System दिया है, जो नोटिफिकेशन अलर्ट को नए स्टाइल में दिखाता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित Nothing OS 3.5 पर चलता है। इसमें 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है, साथ ही microSD कार्ड से 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का विकल्प भी है। कंपनी ने वादा किया है कि फोन को 3 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

कैमरा सेटअप

Nothing Phone 3a Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक तीसरा सेंसर (अभी तक अनस्पेसिफाइड) शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और अन्य फीचर्स

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें IP54 रेटिंग दी गई है, जो फोन को धूल और छींटों से बचाती है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल दोनों पर Panda Glass प्रोटेक्शन दिया गया है, जिससे यह और मजबूत बनता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X