Nothing Phone 3a Lite लॉन्च: 20,000 से कम में पाएं ट्रांसपेरेंट डिजाइन और दमदार फीचर्स
Nothing ने भारत में अपनी किफायती स्मार्टफोन रेंज का विस्तार करते हुए Nothing Phone 3a Lite लॉन्च कर दिया है। यह नया फोन Phone 3a और Phone 3a Pro के साथ लाइनअप में शामिल हुआ है। फोन की खासियत इसका यूनिक डिजाइन, ग्लिफ लाइट फीचर और किफायती कीमत है, जो इसे भारतीय बाजार में एक मजबूत दावेदार बनाती है। लेटेस्ट फोन में क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं और इसकी कीमत कितनी है। आइए चेक करते हैं फुल डिटेल...

कीमत और उपलब्धता
Nothing Phone 3a Lite को तीन रंगो ब्लैक, व्हाइट और एक नए ब्लू कलर में पेश किया गया है। इसकी बिक्री 5 दिसंबर 2025 से फ्लिपकार्ट, क्रोमा, विजय सेल्स और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।
- 8GB + 128GB: ₹20,999 (बैंक ऑफर्स के साथ प्रभावी कीमत ₹19,999)
- 8GB + 256GB: ₹22,999 (बैंक ऑफर्स के साथ प्रभावी कीमत ₹21,999)
- ICICI और OneCard कार्डधारकों को इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ मिलेगा।
Nothing Phone 3a Lite के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: फोन में 6.77-इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जो FHD+ रेजॉल्यूशन और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। धूप में भी इसकी स्क्रीन काफी चमकदार दिखेगी।
प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट (4nm) दिया गया है। यह फोन Android 15 पर आधारित Nothing OS 3.5 पर चलता है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का मेन कैमरा (Samsung सेंसर), 8MP का अल्ट्रावाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग: फोन में 5000mAh की बैटरी है जो पूरे दिन चल सकती है। यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जो 20 मिनट में फोन को 50% चार्ज कर सकती है। इसमें 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी है।
अपडेट्स: कंपनी ने 3 साल के प्रमुख एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है, जो इस प्राइस रेंज में बहुत बड़ी बात है।
खास फीचर्स
Nothing Phone 3a Lite में अपडेटेड Glyph Light इंटरफेस है, जिसे आप कस्टमाइज कर सकते हैं। इसमें फ्लिप टू ग्लिफ और कैमरा काउंटडाउन जैसे फीचर्स भी हैं। फोन को IP54 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी के छींटों से सेफ रहेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 और ड्यूल 5G सपोर्ट मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications