Home
News

Nothing Phone 3a Lite vs Nothing Phone 3a: कौन है बेहतर मिड-रेंज फोन? क्या है दोनों में फर्क

ब्रिटेन की टेक कंपनी Nothing भारत में 29 अक्टूबर 2025 को अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite 5G लॉन्च करने जा रही है। यह मॉडल कंपनी के पहले से मौजूद Phone 3a और Phone 3a Pro सीरीज में सबसे सस्ता वर्जन होगा।

लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके डिजाइन की झलक भी दिखा दी है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन भी ट्रांसपेरेंट डिजाइन और LED लाइट्स के साथ आएगा। आइए जानते हैं, यह फोन पहले से मौजूद Nothing Phone 3a 5G के मुकाबले कितना दमदार है। आइए जानते हैं दोनों का कंपेरिजन...

Nothing Phone 3a Lite vs Nothing Phone 3a: कौन है बेहतर मिड-रेंज फोन?

डिजाइन और डिस्प्ले

Nothing Phone 3a Lite में कंपनी का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन देखने को मिलेगा। हालांकि, इसमें रियर पैनल पर नया LED लाइट सिस्टम दिया गया है जो कॉल या नोटिफिकेशन अलर्ट के लिए काम कर सकता है। वहीं, Phone 3a 5G में पहले से मौजूद Glyph लाइट डिजाइन है, जो कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर सर्कुलर शेप में दी गई है।
दोनों फोन में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है।

परफॉर्मेंस और बैटरी

Nothing Phone 3a Lite 5G में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट और 8GB रैम दी जा सकती है, जबकि Phone 3a 5G में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मौजूद है। बैटरी दोनों में 5000mAh की हो सकती है, लेकिन Lite मॉडल में 33W फास्ट चार्जिंग, जबकि Phone 3a में 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

कैमरा

दोनों फोन में लगभग एक जैसा कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। Nothing Phone 3a Lite 5G में 50MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। सेल्फी कैमरे में फर्क है- Lite मॉडल में 16MP फ्रंट कैमरा, जबकि Phone 3a 5G में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कीमत

  • Nothing Phone 3a 5G: ₹23,999 (8GB + 128GB वेरिएंट)
  • Nothing Phone 3a Lite 5G: अनुमानित कीमत ₹20,000 (बेस वेरिएंट)

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X