Nothing Phone 3a Lite vs Phone 3a: कौन सा है ज्यादा बेहतर? कीमत, कैमरा और फीचर्स का कंपेरिजन
Nothing भारत में 27 नवंबर को अपना नया Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च करने जा रहा है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन पहले से उपलब्ध है और उसके आधार पर भारत में भी लगभग वही स्पेक्स देखने को मिलेंगे।
यह Lite वर्जन खासकर उन यूजर्स को टारगेट करता है जो कम बजट में Nothing की डिजाइन और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं। कीमत में दोनों मॉडलों के बीच बड़ा फर्क है, लेकिन फीचर्स में कितना अंतर है? चलिए पूरा कंपेरिजन देखते हैं।

1. डिजाइन और डिस्प्ले
डिजाइन की बात करें तो Nothing Phone (3a) Lite में भी ब्रांड की सेमी-ट्रांसपेरेंट पहचान मौजूद है, लेकिन यह स्टैंडर्ड Phone (3a) की तुलना में थोड़ा सरल रखा गया है। Lite मॉडल में कम glyph lights मिलती हैं और पीछे कैमरा सेटअप वर्टिकल स्टाइल में दिया गया है। Phone (3a) में horizontal कैमरा मॉड्यूल और थोड़ा ज्यादा लेयर्ड व मॉडर्न बैक पैनल दिया गया है, जो इसे अधिक प्रीमियम लुक देता है।
डिस्प्ले में दोनों फोन एकदम समान हैं। दोनों में 6.77-इंच का Full-HD+ AMOLED पैनल मिलता है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 3,000 nits की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट की वजह से दोनों का व्यूइंग एक्सपीरियंस एक जैसा रहता है। Panda Glass प्रोटेक्शन भी दोनों मॉडलों में दिया गया है। कुल मिलाकर, डिस्प्ले के मामले में कोई अंतर नहीं है।
2. कैमरा सेटअप
कैमरा सेटअप दोनों फोनों को काफी अलग बनाता है। Nothing Phone (3a) Lite में 50MP Samsung प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है, साथ ही एक तीसरा सेंसर भी है जिसकी डिटेल कंपनी ने अभी साझा नहीं की है। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
इसके मुकाबले Nothing Phone (3a) में कैमरा सेटअप काफी ज्यादा एडवांस है। इसमें 50MP का मेन सेंसर, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी क्वालिटी को काफी बेहतर बनाता है। दोनों फोन की रियर कैमरा रिकॉर्डिंग 4K तक सपोर्ट करती है, लेकिन टेलीफोटो लेंस की वजह से Phone (3a) का फोटोग्राफी एक्सपीरियंस ज्यादा वर्सेटाइल और पावरफुल हो जाता है।
3. परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस की बात करें तो Nothing Phone (3a) Lite में MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर बना है और डेली टास्क व सामान्य गेमिंग के लिए एक बैलेंस्ड चिपसेट माना जाता है। यह मॉडल 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।
दूसरी ओर Nothing Phone (3a) में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलता है, जो ग्राफिक्स और मल्टीटास्किंग में कहीं बेहतर परफॉर्मेंस देता है। RAM विकल्प भी 12GB तक जाते हैं, जिससे हेवी यूजर्स को ज्यादा स्मूद अनुभव मिलता है। दोनों फोनों में Android 15 आधारित Nothing OS 3.5 दिया गया है और कंपनी तीन बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा कर रही है।
4. बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
दोनों फोनों में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप आसानी से दे सकती है। अंतर सिर्फ चार्जिंग स्पीड में है। Nothing Phone (3a) Lite 33W चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि Phone (3a) में 50W फास्ट चार्जिंग मिलती है। यह फर्क उन यूजर्स के लिए बड़ा हो सकता है जो जल्दी चार्जिंग को प्रायोरिटी देते हैं। जैसा हमेशा, चार्जर बॉक्स में शामिल नहीं होगा।
5.कीमत में फर्क?
कीमत की बात करें तो Nothing Phone (3a) Lite की भारत में कीमत 20,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है। इस प्राइस पर यह एक शक्तिशाली और डिजाइन-फोकस्ड विकल्प बन जाता है। वहीं Nothing Phone (3a) की लॉन्च कीमत 22,999 रुपये है, जो इसके बेहतर कैमरा, तेज चार्जिंग और अधिक शक्तिशाली परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए ठीक लगती है।


Click it and Unblock the Notifications