सेगमेंट में खूब बिक रही Nothing Phone 3a सीरीज, स्पेसिफिकेशन हैं जबरदस्त
पिछले महीने की शुरुआत में Nothing Phone (3a) सीरीज को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। सीरीज में नथिंग फोन 3a और नथिंग फोन 3a प्रो स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे। लॉन्च के बाद से ही सीरीज को ग्राहक खूब रिस्पॉन्स दे रहे हैं।
फ्लिपकार्ट पर खरीदारी के मामले में नथिंग के लिए पिछला महीना शानदार रहा है। लॉन्च के पहले महीने में सीरीज सेगमेंट की टॉप परफॉर्मर रही है। इन दोनों स्मार्टफोन में क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं, जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। यहां बताने वाले हैं।

पावरफुल हैं स्पेसिफिकेशन
फोन 3a में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। इसमें 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। वहीं, प्रो मॉडल की बात करें तो इसमें 50MP मेन, 3x जूम सपोर्ट के साथ 50MP पेरिस्कोप और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
परफॉर्मेंस और बैटरी
कैमरों के अलावा, दोनों फोन में स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिप, 5000mAh की बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो 20 मिनट से कम समय में पूरे दिन की बैटरी देता है। इनमें 120 हर्टज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाला 6.77 का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले गेमिंग मोड में 1000Hz सैंपलिंग रेट गेमिंग को स्मूथ और रिस्पॉन्सिव बनाता है। ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से देखें तो नथिंग फोन 3a सीरीज को IP64 की रेटिंग मिली हुई है।
कीमत और वेरिएंट
नथिंग फोन 3a सीरीज को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। Phone 3a दो स्टोरेज ऑप्शन में अवेलेबल है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। दूसरी तरफ Nothing Phone 3a Pro तीन वेरिएंट में अवेलेबल है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप-एंड वेरिएंट 33,999 रुपये में आता है।
नथिंग का रिएक्शन
इस पर कमेंट करते हुए नथिंग के को-फाउंडर और नथिंग इंडिया के एमडी अकीस इवेंजेलिडिस ने कहा कि, भारत में फोन (3a) सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सेगमेंट में स्मार्टफोन यूजर्स ने खूब पंसद किए हैं। यह दिखाता है कि कंपनी इनोवेशन को कितना तरजीह दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications








