Nothing Phone 3a होगा सस्ता! Flipkart Big Billion Days 2025 पर मिलेगी बड़ी छूट
Flipkart Big Billion Days 2025 की काउंटडाउन शुरू हो चुकी है और अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। इस मेगा सेल में स्मार्टफोन ब्रांड्स पर धड़ाधड़ ऑफर सामने आ रहे हैं। मिड-रेंज हो या फ्लैगशिप फोन, Flipkart इस बार हर कैटेगरी के ग्राहकों को खुश करने के लिए तैयार है।
ऐसे में अगर आप Carl Pei के Nothing ब्रांड के फैन हैं और Nothing Phone 3a खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकता है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल

Nothing Phone 3a पर भारी छूट
सेल के दौरान Nothing Phone 3a का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट सिर्फ ₹20,999 में उपलब्ध होगा। इसकी असली लॉन्च कीमत ₹24,999 थी। हालांकि, यह कीमत बैंक ऑफ़र्स के साथ बताई गई है और चुनिंदा बैंकों के ऑफर्स से ग्राहकों को अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। फोन दो कलर ऑप्शन्स - ब्लैक और व्हाइट में खरीदा जा सकेगा।
Nothing Phone 3a के स्पेसिफिकेशन्स
Nothing Phone 3a में दमदार Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है और इसमें Adreno 810 GPU मौजूद है। इसमें 6.77-इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखती है। यह फोन Android 15 पर चलता है और Nothing की ओर से इसमें 3 बड़े एंड्रॉयड अपग्रेड्स का वादा किया गया है।
कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
- 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ)
- 50MP टेलीफोटो कैमरा (2X ऑप्टिकल जूम)
- 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (120° FOV)
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए इसमें 5000mAh बैटरी मिलती है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एक बार की चार्जिंग में फोन दिनभर आसानी से चल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications