Nothing Phone 4a Pro, OnePlus 13R और Samsung Galaxy S24 FE में कौन है सबसे दमदार?
Nothing ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone 4a Pro लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹39,999 रखी गई है। इस कीमत पर यह फोन सीधे तौर पर OnePlus 13R और Samsung Galaxy S24 FE जैसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स को टक्कर देता है।
हालांकि OnePlus और Samsung के ये दोनों फोन लगभग एक साल पहले लॉन्च हुए थे, लेकिन आज भी ये अपने दमदार फीचर्स के कारण मार्केट में मजबूत दावेदार माने जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि नया Nothing Phone 4a Pro इन दोनों फोन्स के मुकाबले कितना मजबूत है। आइए डिजाइन, डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा के आधार पर इनका पूरा कंपेरिजन जानते हैं।

डिजाइन और बिल्ड
Nothing Phone 4a Pro अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph LED लाइट्स के लिए जाना जाता है। इसमें 137 मिनी-LED दी गई हैं, जो फोन को यूनिक लुक देती हैं। फोन में एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमिनियम यूनिबॉडी फ्रेम दिया गया है। इसका साइज 163.7×76.6×8mm है और वजन 210 ग्राम है। फोन में IP65 रेटिंग मिलती है।
वहीं OnePlus 13R थोड़ा कॉम्पैक्ट है। इसका साइज 161.7×75.8×8mm और वजन 206 ग्राम है। इसमें फ्रंट पर Gorilla Glass 7i और ग्लास बैक मिलता है। यह भी IP65 रेटिंग के साथ आता है।
दूसरी तरफ Samsung Galaxy S24 FE इस मामले में थोड़ा आगे है। इसमें IP68 रेटिंग दी गई है, यानी यह 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट तक सेफ रह सकता है। इसके फ्रंट और बैक दोनों पर Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन मिलता है। हालांकि इसका वजन 213 ग्राम है, जिससे यह तीनों में सबसे भारी फोन बन जाता है।
डिस्प्ले
Nothing Phone 4a Pro में 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। फोन HDR10+ और Ultra HDR को भी सपोर्ट करता है। OnePlus 13R में 6.78-इंच LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें Dolby Vision सपोर्ट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। LTPO टेक्नोलॉजी बैटरी सेविंग में मदद करती है।
Samsung Galaxy S24 FE में 6.7-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। स्पेसिफिकेशन के हिसाब से यह बाकी दोनों फोन्स से थोड़ा पीछे नजर आती है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में OnePlus 13R सबसे आगे दिखाई देता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2024 का फ्लैगशिप चिपसेट है। फोन में UFS 4.0 स्टोरेज और 16GB तक RAM मिलती है।
Nothing Phone 4a Pro में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो मिड-रेंज सेगमेंट का चिपसेट है। इसमें UFS 3.1 स्टोरेज और 12GB तक RAM मिलती है। Samsung Galaxy S24 FE में Exynos 2400e प्रोसेसर दिया गया है, जो सैमसंग का फ्लैगशिप-लेवल चिपसेट का हल्का वर्जन है।
कैमरा
Nothing Phone 4a Pro
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3.5x ऑप्टिकल जूम)
- 8MP अल्ट्रावाइड
फोन 4K@30fps पर Dolby Vision HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
OnePlus 13R
- 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS)
- 50MP टेलीफोटो (2x ऑप्टिकल जूम)
- 8MP अल्ट्रावाइड
फोन 4K@60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy S24 FE
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 8MP 3x टेलीफोटो
- 12MP अल्ट्रावाइड
इस फोन की खासियत 8K@30fps वीडियो रिकॉर्डिंग है, जो बाकी दोनों फोन्स में नहीं मिलती। इसमें 10MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
भारत में कीमत
भारत में इन तीनों स्मार्टफोन्स की कीमत लगभग एक जैसी है।
- Nothing Phone 4a Pro (8GB + 128GB) - ₹39,999
- Samsung Galaxy S24 FE (8GB + 128GB) - ₹39,999
- OnePlus 13R (12GB + 256GB) - ₹39,970 (Flipkart पर)
इस कीमत पर OnePlus 13R बेहतर परफॉर्मेंस देता है, Nothing Phone 4a Pro डिजाइन और डिस्प्ले के मामले में खास है, जबकि Samsung Galaxy S24 FE कैमरा और वाटर रेजिस्टेंस में मजबूत माना जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








