Nothing Phone 4a Pro vs Redmi Note 15 Pro Plus: कौन सा मिड-रेंज फोन है ज्यादा दमदार? जानिए पूरा कंपेरिजन
स्मार्टफोन बाजार में मिड-रेंज सेगमेंट लगातार मजबूत होता जा रहा है और इसी कड़ी में हाल ही में Nothing Phone 4a Pro और Redmi Note 15 Pro Plus चर्चा में हैं। दोनों स्मार्टफोन ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जो किफायती कीमत में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। दोनों डिवाइस में बड़ी AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है।
हालांकि, दोनों की अपनी-अपनी खासियतें हैं। जहां Nothing Phone 4a Pro क्लीन सॉफ्टवेयर और बैलेंस्ड एक्सपीरियंस पर फोकस करता है, वहीं Redmi Note 15 Pro Plus बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग के साथ आता है। आइए जानते हैं डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत के मामले में दोनों फोन में क्या अंतर है।

डिस्प्ले
Nothing Phone 4a Pro में 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो HDR10+ सपोर्ट और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह फोन आउटडोर में 5,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस हासिल कर सकता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है।
वहीं Redmi Note 15 Pro Plus में भी 6.83-इंच AMOLED पैनल मिलता है, लेकिन इसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक जाती है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Nothing Phone 4a Pro में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Nothing OS 4.1 (Android 16 आधारित) पर चलता है। कंपनी इसमें 3 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
दूसरी तरफ Redmi Note 15 Pro Plus में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है। यह फोन HyperOS (Android 15 आधारित) पर चलता है। कंपनी 4 बड़े Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है।
बैटरी और चार्जिंग
Phone 4a Pro में 5,400mAh बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Redmi Note 15 Pro Plus में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और यह 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। बैटरी के मामले में Redmi का फोन थोड़ा आगे नजर आता है।
कैमरा
Nothing Phone 4a Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYT700C OIS प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो कैमरा (3.5x ऑप्टिकल जूम, 140x अल्ट्रा जूम) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Redmi Note 15 Pro Plus में 200MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें भी 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
कीमत
Nothing Phone 4a Pro की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। वहीं Redmi Note 15 Pro Plus की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है, जिससे यह थोड़ा सस्ता विकल्प बन जाता है।


Click it and Unblock the Notifications








