Nothing ने कर ली बड़ी तैयारी, मिलेगा जबरदस्त कैमरा सेटअप, डिजाइन भी होगा आकर्षक
Nothing जल्द ही अपना नया CMF Phone लॉन्च करने वाली है, हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फोन का नाम नहीं बताया है। लेकिन लीक और टीजर से संकेत मिलते हैं कि यह CMF Phone 2 ही होगा।
हाल ही में कंपनी ने एक टीजर जारी किया, जिसमें फोन के अंदर का ब्राइट ऑरेंज सिग्नेचर CMF कलर और कैमरा सेटअप दिखाया गया। साथ में अपकमिंग फोन की अवेलेबिलटी भी कन्फर्म हो गई है।

मिलेगा शानदार कैमरा सेटअप
पहले नजर में ऐसा लगा कि इसमें सिर्फ सिंगल कैमरा है, लेकिन थोड़ा गौर से देखने और रिसर्च करने पर पता चला कि कंपनी इस बार कैमरे में बड़ा अपग्रेड करने वाली है। फ्लिपकार्ट पर आए माइक्रोसाइट पर "In search of the perfect shot" टैगलाइन दी गई है, जिससे कैमरे में सुधार की संभावना नजर आती है। रिपोर्ट्स का दावा है कि CMF Phone 2 में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें टीजर में दिखाया गया कैमरा वास्तव में तीसरा कैमरा हो सकता है।
इसके लेफ्ट साइड CMF Phone 1 जैसा वर्टिकली अलाइंड डुअल-कैमरा सेटअप हो सकता है। अगर यह सही है तो तीसरा कैमरा अल्ट्रा-वाइड सेंसर या फिर अगर Nothing कुछ खास करना चाहती है, तो टेलीफोटो लेंस भी हो सकता है।
प्रोसेसर भी होगा पावरफुल
एक रिपोर्ट के मुताबिक, CMF Phone 2 में हाल ही में लॉन्च हुए मोटोरोला एज 60 फ्यूजन की तरह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट हो सकता है। इसके अलावा, कंपनी CMF Phone 2 के साथ CMF Watch Pro (3rd Gen), नेकबैंड और TWS ईयरबड्स भी लॉन्च कर सकती है।
दिलचस्प बात यह है कि नथिंग अक्सर अपने फोन्स के कोड नेम के रूप में पोकेमॉन के नामों का इस्तेमाल करती है, जिससे चार नए डिवाइस लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है। बता दें, कुछ दिन पहले नथिंग ने नथिंग फोन 3a सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications








