अब विज्ञापन नहीं बनेंगे रुकावट, JioCinema लेकर आया बेहतरीन प्लान
JioCinema अपने यूजर्स के लिए कुछ बेहतरीन लेकर आया है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना विज्ञापन के अपनी पसंदीदा मूवी और शो देख सकेंगे। मुकेश अंबानी यूजर्स के लिए लगातार नए प्लान्स की घोषणाएं करते रहते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है। चलिए जानते हैं कि इस बार Jio Cinema अपने यूजर्स के लिए क्या खास प्लानिंग कर रहा है।
JioCinema दे रहा बिना विज्ञापन मूवीज देखने का मौका
JioCinema ने अब साल भर चलने वाली मेंबरशिप का नया ऑप्शन मात्र 299 रुपये में शुरू किया है। ये प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है, जो हर महीने पैसे देने वाली समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं। इसस पहले JioCinema ने 2 महीने वाला प्रीमियम प्लान लॉन्च किया था, जिसमें यूजर्स साल भर वाले प्लान बिना विज्ञापनों के 4K रिजॉल्यूशन में मूवीज और शो का आनंद ले सकते थे। इस प्लान को काफी फायदेमंद बताया गया है। इसके पीछे की वजह यह है कि अगर आप 59 रुपये वाला प्लान लेते हैं, तो साल भर में आपको टोटल 678 रुपये देने पड़ते हैं।

क्या है JioCinema का 299 रुपये वाला प्लान
मिली जानकारी के मुताबिक, JioCinema ने अभी सिर्फ 299 रुपये में साल भर चलने वाला नया प्लान निकाला है। यह लॉन्च ऑफर है, इसलिए बाद में इसकी कीमत 599 रुपये हो सकती है। इस प्लान के इस्तेमाल से आपको बिना विज्ञापन मूवी और शो देखने का फायदा होगा यानी आपकी पसंदीदा मूवी के बीच अब विज्ञापन रुकावट पैदा नहीं करेंगे।
बता दें कि यह प्लान सिर्फ एक व्यक्ति के लिए आया है, फैमिली के लिए अभी भी महीने का प्लान ही है, जिसकी कीमत 89 रुपये है। इस प्लान की खास बात यह है कि इस फ्री प्लान में भी आप स्पोर्ट्स जैसे कि IPL देख सकते हैं।
299 रुपये में बिना विज्ञापन देख सकेंगे मूवी और शो
JioCinema का यह प्रीमियम प्लान आपको सिर्फ बिना विज्ञापन मूवी और शो देखने का ही मौका देगा। स्पोर्ट्स और लाइव प्रसारण आपको अभी भी विज्ञापनों के साथ ही देखने पड़ेंगे। इसके साथ ही इस प्लान की मदद से आप मूवी और शो डाउनलोड भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








