अब एजुकेशन डिपार्टमेंट में AI दिखाएगा कमाल, OpenAI लाया नया AI मॉडल ChatGPT Edu
ChatGPT निर्माता OpenAI ने एक और नया AI मॉडल लॉन्च किया है। इस AI मॉडल को कंपनी ने यूनिवर्सिटीज, रिसर्चर और स्टूडेंट के लिए लॉन्च किया है। बता दें कि OpenAI ने नया AI मॉडल 'ChatGPT Edu' लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि इससे कई सारे फायदे मिलेंगे।
इस मॉडल को कंपनी ने खास तौर पर यूनिवर्सिटीज के लिए पेश किया है, ताकि AI को जिम्मेदारी से कैंपस में लाया जा सके। ChatGPT Edu की मदद से यूनिवर्सिटीज, स्टूडेंट्स, रिसर्चर्स और फैकल्टी को कई तरह के लाभ मिलने की उम्मीद है। चलिए जानते हैं कि आखिर ChatGPT Edu क्या है।

ChatGPT Edu के फीचर्स
हाल ही में लॉन्च किए गए GPT-4o फ्लैगशिप मॉडल का ChatGPT Edu को सपोर्ट मिलेगा। इसके इस्तेमाल से टेक्स्ट, इंटरप्रेटेशन, कोडिंग और मैथ की क्वेरी को सॉल्व करने में आसानी होगी। साथ ही यह नया AI मॉडल डेटा एनालिटिक्स, वेब ब्राउजिंग और डॉक्यूमेंट समराइजेशन के लिए भी अच्छा है और इन सबके लिए इसमें एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।
आपको बता दें कि ChatGPT Edu लगभग 50 भाषाओं को सपोर्ट करेगा। इसका मतलब यह है कि इसके इस्तेमाल से लैंग्वेज से जुड़ी समस्या का भी समाधान निकाला जा सकता है। इतना ही नहीं इस AI मॉडल में और भी कई सारे गुण हैं। इसमें कंपनी ने रॉबस्ट सिक्योरिटी, डेटा प्राइवेसी, एसएसओ, SCIM1 और GPT मैनेजमेंट का भी सपोर्ट जोड़ा है।
OpenAI ने सक्सेसफुल इंटीग्रेशन के बाद किया लॉन्च
OpenAI का कहना है कि हमने इसे ChatGPT के सक्सेसफुल इंटीग्रेशन के बाद ही लॉन्च किया है। ChatGPT Edu को कई यूनिवर्सिटीज में टेस्टिंग के बाद ही पेश किया गया है। वहीं कंपनी का ये भी कहना है कि यह नया AI मॉडल भविष्य में कई तरह की संभावनाएं भी लेकर आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








