Home
News

अब फ्री में AI इमेज बनाने की सुविधा लेकर आया ChatGPT, फीचर बनाएगा काम आसान

OpenAI द्वारा बनाया गया ChatGPT लोगों के कई काम आसान कर देता है। ये AI वर्ल्ड में दुनिया का सबसे बेहतरीन ऐप में से एक माना जाता है। इसलिए ChatGPT अपने यूजर्स को और सुविधाएं दे सकें, इसके लिए इसमें एक नया अपडेट जोड़ा गया है।

बता दें कि OpenAI ने ChatGPT यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से अब यूजर्स आसानी से इसमें AI इमेज जेनरेट कर सकेंगे। यहां हम आपको ये भी बता दें कि कंपनी ने यह सुविधा बिल्कुल फ्री में पेश की है। यानी आपको इसमें AI इमेज जेनरेट करने के लिए किसी प्रकार का कॉस्ट देने की आवश्यकता नहीं है, आप इसका इस्तेमाल फ्री में कर सकेंगे।

अब फ्री में AI इमेज बनाने की सुविधा लेकर आया ChatGPT

ChatGPT ने जारी किया नया अपडेट

ChatGPT ने एक नया अपडेट जारी किया है। अब ChatGPT के फ्री वर्जन वाले यूजर्स Dall-E 3 की मदद से आसानी से AI इमेज बना सकेंगे। इस नए फीचर की जानकारी ओपनएआई ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट के माध्यम से शेयर की है। ChatGPT के फ्री वर्जन वाले यूजर्स एक दिन में अब दो AI इमेज आसानी से बना सकेंगे।

पहले सिर्फ इन यूजर्स के लिए उपलब्ध थी फ्री सर्विस

पहले AI इमेज बनाने की सुविधा सिर्फ प्रीमियम यूजर्स को मिलती थी। लेकिन अब सभी यूजर्स को यह सुविधा देना कंपनी की ओर से एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में माना जा रहा है। कंपनी ने फ्री वर्जन वाले लोगों के लिए लिमिट सेट की है, यानी यूजर्स एक दिन में केवल दो ही इमेज बना सकते हैं।

कैसे कर सकेंगे इस सुविधा का इस्तेमाल

यूजर्स के लिए चैटजीपीटी से AI इमेज बनाना काफी आसान है। चलिए जानते हैं कि आखिर आप इससे कैसे AI इमेज बना सकते हैं।

  • AI इमेज बनाने के लिए सबसे पहले आप ChatGPT की वेबसाइट या मोबाइल पर जाएं। इसके बाद चैटबॉक्स में जाएं।
  • चैटबॉक्स में जाकर आपको एक इमेज इनपुट देना होगा। सरल शब्दों में, आपको किस तरह की इमेज बनबानी है, ऐसी कमांड ChatGPT को देनी होगी।
  • कमांड देने के बाद महज 30 सेकंड के अंदर ChatGPT आपको आपके मुताबिक इमेज बनाकर देगा।

यह लेटेस्ट फीचर यूजर्स को काफी सुविधा देगा। लेकिन एक दिन में केवल दो इमेज बनाने की लिमिट आपको थोड़ा निराश कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OpenAI has introduced a new feature for ChatGPT users, with the help of which now users will be able to easily generate AI images in it. Here we should also tell you that the company has introduced this facility absolutely free
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X