Home
News

स्‍वामी नित्‍यानंद का दावा गाय, बंदर और शेर भी बोलेंगे संस्कृत और तमिल

आपने अपने आस-पास कई बाबा या स्वामी जैसे लोगों को देखा होगा और उनके भक्तों को भी देखा होगा। आप खुद भी किसी बाबा के भक्त हो सकते हैं। ये बाबा कई बार अपनी चमत्कारी शक्तियों का दावा करते हैं। आपने कई बाबा के बारे में सुना होगा कि वो कई असंभव काम को अपने चमत्कार से संभव कर देते हैं।

स्‍वामी नित्‍यानंद का दावा गाय, बंदर और शेर भी बोलेंगे संस्कृत और तमिल

ऐसे ही एक बाबा है स्वामी नित्यानंद। स्वामी नित्यानंद को खुद को भगवान बताते हैं और इन्होंने भी एक बेहद असंभव काम को संभव करने का दावा किया है। इन्होंने दावा किया है कि वह गाय, बंदर और शेरों को संस्कृत और तमिल सिखा सखते हैं। जी हां आपने बिल्कुल सहीं सुना कि गाय, बंदर और शेरों को संस्कृत और तमिल भाषा सिखा सकते हैं। हालांकि इन्होंने ये दावा किसी चमत्कारी शक्ति की मदद से नहीं बल्कि सोफ्टवेयर की मदद से करने का दावा किया है।

पढ़ें: Honor 9N: सबसे स्टाइलिश स्मार्टफोन होने के 5 सबसे स्मार्ट कारण

सोफ्टवेयर की मदद से जानवार बोलेंगे संस्कृत

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्वामी नित्यानंद इस बात का दावा करते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने एक ऐसा सोफ्टवेयर बनाया है, जिससे गाय, बंदर और शेर संस्कृत और तमिल बोलने लगेंगे। स्वामी नित्यानंद का कहना है कि इस सोफ्टवेयर का परीक्षण भी कर लिया गया है। इस सोफ्टवेयर के परीक्षण में वो सफल भी हुए हैं। इसके अलावा स्वामी नित्यानंद ने पुख्ता तौर पर दावा किया है कि वो अगले एक साल में इसे साबित करके दिखाएंगे।

जानवरों के लिए बनाएंगे वोकल कोर्ड

हालांकि सोफ्टवेयर की मदद के अलावा उन्होंने एक शक्ति का भी दावा किया। स्वामी नित्यानंद ने कहा कि उनके पास ऐसी आध्यात्मिक शक्ति है, जिसके जरिए वो गाय, बंदर जैसे अनेकों जानवरों में आंतरिक अंगों को विकसित कर सकते हैं। यानि कि जानवरों में वो ऐसी आंतरिक अंगों को विकसित कर सकते हैं जो सिर्फ इंसानों में पाई जाती है। इस आधार पर उन्होंने कहा कि वह जानवरों के लिए वोकल कोर्ड यानि बोलने की नली विकसित करेंगे। जिसकी मदद से जानवर कई भाषाएं बोल पाएंगे।

स्वामी के ऊपर कई बलात्कार के आरोप

आपको स्वामी नित्यानंद के बारे में भी बताते हैं। यह दक्षिण भारत के एक चर्चित और विवादित बाबा हैं। उनपर कई आरोप भी लगे हैं, जिसकी वजह से उन्य विवादित बाबाओं की ही तरह काफी विवाद में रहते आए हैं। उनके ऊपर दक्षिण भारत की एक अभिनेत्री के साथ बलात्कार करने का भी आरोप लग चुका है। उस अभिनेत्री का आरोप है कि स्वामी नित्यानंद ने उनके साथ एक बार नहीं बल्कि 40 से ज्यादा बार बलात्कार किया। अभिनेत्री के अलावा भी स्वामी के कुछ शिष्यों ने भी उनपर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं स्वामी नित्यानंद पर जबरदस्ती समलैंगिक रिश्ता बनाने का भी आरोप लग चुका है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Swamy tells Nityananda himself to be God and he also claims to make a very impossible task possible. He has claimed that he teaches cow, monkey and lions to learn Sanskrit and Tamil. Yes, you heard absolutely that you can teach Sanskrit and Tamil language to cow, monkey and lions.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X