Home
News

अब फीचर फोन वाले भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, RBI ने किया ऐलान

UPI Payment: UPI (यूपीआई) से पेमेंट करना आज भारत में काफी पॉपुलर हो गया है। लोग चंद सेकंड में ही UPI के माध्यम से पेमेंट कर देते हैं। वहीं अब हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार फीचर फोन यूजर्स भी बहुत जल्द UPI पेमेंट करने में सक्षम होंगे। जी हाँ, घोषणा इस सप्ताह की शुरुआत में हुई थी और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि फीचर पेमेंट के लिए डिजिटल पेमेंट की अनुमति होगी। जैसा कि आपको पता ही होगा कि भारत में आज लोग सबसे ज्यादा यूपीआई से ही पेमेंट करते है, इसके लिए ये Google Pay, Paytm और PhonePe जैसे ऐप्स की मदद लेते हैं। लेकिन अब फीचर फोन यूजर्स भी UPI से पैसे भेज सकेंगे।

अब फीचर फोन वाले भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, RBI ने किया ऐलान

घोषणा में, यह भी कहा गया था कि यूपीआई भुगतान (UPI Payments) पर लेनदेन की सीमा जल्द ही आरबीआई की रिटेल डायरेक्ट स्कीम के लिए 2 लाख रुपये की वर्तमान सीमा से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी जाएगी। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि स्मार्टफोन के विपरीत फीचर फोन का उपयोग केवल वॉयस कॉल और टेक्स्ट मैसेज जैसे बुनियादी कार्यों के लिए ही किया जाता है।

आरबीआई (RBI) गवर्नर ने बताया कि ट्रांजेक्शन की मात्रा की बात करें तो UPI पेमेंट्स देश में भुगतान का सबसे बड़ा तरीका है, जो बताता है कि देश में विशेष रूप से छोटे मूल्य के भुगतान के लिए इस पद्धति को व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है। दास ने आगे तीन प्रस्तावों की घोषणा की जो देश में डिजिटल भुगतान प्रणाली का विस्तार करेंगे और समाज के व्यापक वर्गों के लिए सुलभ होंगे। पहला प्रस्ताव फीचर फोन यूजर्स के लिए यूपीआई पेमेंट्स करने के लिए इसे सुलभ बनाना था।

दूसरे प्रस्ताव में यूपीआई वॉलेट (UPI Wallet) पर ऑन-डिवाइस वॉलेट के एक तंत्र के उपयोग का सुझाव दिया गया है जिसके परिणामस्वरूप छोटे मूल्य के लेनदेन के लिए एक सरल प्रक्रिया फ्लो होगा।

तीसरा प्रस्ताव, जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, सरकारी प्रतिभूतियों और इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) एप्लिकेशन्स में निवेश के लिए रिटेल डायरेक्ट स्कीम के लिए यूपीआई भुगतान पर लेनदेन की सीमा को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करना था।

ध्यान दें कि वर्तमान में, ऐसे कोई एप्लिकेशन नहीं हैं जो फीचर फोन में यूपीआई पेमेंट को सपोर्ट कर सकें। दूरसंचार नियामक ट्राई के डेटा से पता चलता है कि भारत में 30 करोड़ से अधिक फीचर फोन यूजर्स हैं। नवंबर के महीने के लिए एनपीसीआई की एक अन्य स्टेटिकल रिपोर्ट बताती है कि यूपीआई पेमेंट (UPI Payments) ने पहली बार 100 अरब डॉलर मूल्य के निशान को पार कर लिया है।

इस प्रकार, यूपीआई भुगतान प्रणाली के तहत फीचर फोन यूजर्स को शामिल करने से भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली और मजबूत होगी।

अभी फीचर फोन यूजर्स के लिए भुगतान करने का एकमात्र तरीका नेशनल यूनिफाइड यूएसएसडी प्लेटफॉर्म (NUUP) के माध्यम से है, जहां यूजर्स को अपने मोबाइल फोन पर प्रदर्शित एक इंटरैक्टिव मेनू के माध्यम से *99# डायल करने और लेनदेन करने की आवश्यकता होती है, जो कि बहुत मुश्किल काम है। लेकिन अब आरबीआई की इस घोषणा के बाद फीचर फोन यूजर्स भी आसानी से पैसे भेज पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now feature Phone users Can do UPI Payments
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X