Home
News

अब फ्लिपकार्ट पर मिलेगा किराना सामान, लॉन्च की ई-ग्रोसरी ‘सुपरमार्ट’

By Bhawna Gupta

भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट अब मोबाइल, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स के अलावा आपको किराना सामान यानि ई-ग्रोसरी भी उपलब्ध कराएगी। गुरुवार को कंपनी ने अपना ई-ग्रोसरी स्टोर सुपरमार्ट लॉन्च कर दिया है। फ्लिपकार्ट जैसे बड़ी कंपनी के इस कारोबार में उतरने से सुपरमार्केट्स जैसे अमेजन, बिग बाज़ार, ग्रोफर्स को कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

अब फ्लिपकार्ट पर मिलेगा किराना सामान,  लॉन्च की ई-ग्रोसरी ‘सुपरमार्ट’

2018 तक बड़े शहरों में भी होगी लॉन्च

फिलहाल, फ्लिपकार्ट सुपरमार्ट की शुरुआत सिर्फ बेंगलुरु में ही की गई है और बेंगलुरु के सभी जरुरी पिनकोड्स को इसके ज़रिए कवर किया जाना है। हालांकि, कंपनी की योजना सुपरमार्ट को सिर्फ बेंगलुरु तक ही सीमित रखने की नहीं है बल्कि 2018 के अंत तक कंपनी इसे बढ़ाना चाहती है। कंपनी इसे 5-6 बड़े-बड़े शहरों में भी लॉन्च करना चाहती है। इस प्लान के तहत संभव है कि 2018 के अंत तक दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में भी सुपरमार्ट लॉन्च हो जाए।

264 मिलियन डॉलर का इंस्वेस्टमेंट

गौरतलब है कि अमेरिकी रिटेल दिग्गज वालमार्ट के द्वारा खरीदने के बाद फ्लिपकार्ट ने अपने ग्रोसरी स्टोर की शुरुआत की है। वालमार्ट के साथ डील के बाद वालमार्ट की फ्लिपकार्ट में 77 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है। इस डील को दोनों कंपनियों ने इसी साल मई में 16 बिलियन डॉलर पर तय किया था। हाल ही में सीसीआई यानि कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

हालांकि 11 साल पुरानी ये कंपनी पिछले काफी समय से इस कारोबार में हाथ आज़माने का प्लान बना रही थी लेकिन आखिरकार अब 264 मिलियन डॉलर इंस्वेस्टमेंट के प्लान के साथ कंपनी इस बिजनेस में उतर गई है। ये प्लान अगले 3 साल तक का होगा। फ्लिपकार्ट ने अपने बयान में बताया कि फिलहाल कंपनी ने ग्रोसरी पोर्टफोलियो में स्टैपल्स, एमएफसीजी और डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल किया गया है।

दूसरे स्टोर से ज्यादा डिस्काउंट

वहीं अगर डिस्काउंट की बात की जाए आपको फ्लिपकार्ट सुपरमार्ट में अन्य कंपनियों (एमेजॉन, ग्रोफर, बिग बास्केट) के स्टोर से ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा। डिस्काउंट के साथ साथ फ्लिपकार्ट आपकी सहूलियत के मुताबित मनचाहे टाइम पर भी डिलीवर करेगा।

ग्रोसरी की बिक्री सबसे ज्यादा

फ्लिपकार्ट के ग्रोसरी हेड मनीष कुमार का कहना है कि, पूरी खुदरा मार्केट में ग्रोसरी सबसे बड़ी कैटेगरी में आती है। ग्रोसरी ऐसी चीज़ है जिसे लोग खरीदते भी ज्यादा हैं और सबसे ज्यादा पैसे भी बचाना चाहते हैं, इसलिए यहां उन्हें भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। हालांकि, कुछ महीने पहले बेंगलुरु में ही इसका सॉफ्ट लॉन्च किया जा चुका है, लेकिन कंपनी अब इसे बेंगलुरु के अलावा अन्य बड़े शहरों में भी बढ़ाना चाहती है और इस साल के अंत तक इसे बड़े शहरों में लॉन्च कर दिया जाएगा।

अमेजन का भी फूड रिटेल वेंचर

वहीं बताते चलें कि ई-ग्रोसरी के कारोबार में पहले ही सुपर मार्केट्स में काफी कड़ा कॉम्पीटिशन है, लेकिन अब इस लिस्ट में फ्लिपकार्ट भी शामिल हो गया है। अगर फंडिग के हिसाब से देखा जाए तो ग्रोफर्स की 60 मिलियन, बिग बास्केट की 220 मिलियन जो कि पेटीएम के काफी करीब है। इनके अलावा सबको पार करते हुए अमेजन पहले ही 500 मिलियन डॉलर फूड रिटेल वेंचर लगा चुका है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फ्लिपकार्ट क्या कमाल करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Flipkart, India's largest e-commerce company, will now offer you groceries in addition to mobile, TV, electronics. On Thursday, the company has launched its e-grocery store Supermart. A large company such as Flipkart, is going to get tough competition from supermarkets such as Amazon, Big Bazaar, Grofers, and landing in this business.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X