Home
News

जियो ऑफर को टक्कर : एयरटेल देगा 3 महीने का इंटरनेट फ्री

By Agrahi

भारत में भारती एयरटेल बड़ी और सफल टेलिकॉम कंपनियों में से एक है। हालाँकि रिलायंस जियो 4जी के मार्केट में आने के बाद से सभी टेलिकॉम कंपनियों में डर तो बैठ गया है। जिसका साफ़ और सीधा कारण है रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर, जिसमें यूज़र्स इस पूरे साल तक बिन अकिसी शुल्क के मुफ्त सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

जियो के इस सफल ऑफर की कहानी बयां करती है रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और मिनी एक्सप्रेस स्टोर्स के बाहर लगी लोगों की भीड़। जो इस एक 4जी सिम पाने के लिए घंटों इंतजार करने को तैयार है।

जियो ऑफर को टक्कर : एयरटेल देगा 3 महीने का इंटरनेट फ्री

अब ऐसे में एयरटेल कैसे पीछे रह सकता है, इसलिए हाल ही में एयरटेल ने भी कई सस्ते और शानदार टैरिफ अपन यूज़र्स के लिए पेश किए हैं। एयरटेल को एक फायदा यह भी है कि उसकी सेवाएं 2जी/3जी/4जी सभी यूज़र्स के लिए हैं। जबकि जियो केवल 4जी है।

एयरटेल ने अब एक धमाका किया है। इस धमाके में एयरटेल अपने यूज़र्स को 15जीबी का इंटरनेट 3 महीने की वैलिडिटी के साथ केवल 1जीबी की कीमत में दे रहा है। है न सुपर धमाका ऑफर!

आपका डिवाइस रेड्मी नोट 3 होना चाहिए

आपका डिवाइस रेड्मी नोट 3 होना चाहिए

आपको बता दें कि यदि आप इस ऑफर को पाना चाहते हैं तो आपके श्याओमी का रेड्मी नोट 3 स्मार्टफोन होना चाहिए। यदि आपके यह फोन है तो आगे की प्रक्रिया फॉलो करें।

प्रीपेड कस्टमर होना अनिवार्य

प्रीपेड कस्टमर होना अनिवार्य

रेड्मी नोट 3 स्मार्टफोन के अलावा आप एयरटेल के प्रीपेड कस्टमर होने चाहिए। यदि आप पोस्टपेड ग्राहक हैं तो आप इस ऑफर को नहीं पा सकते हैं।

दिए लिंक पर क्लिक करें

दिए लिंक पर क्लिक करें

यदि आपके पास रेड्मी नोट 3 है और आप प्रीपेड कस्टमर हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें। ध्यान दें कि आप अपने स्मार्टफोन में एयरटेल इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हों। वाईफाई के इस्तेमाल में एरर आएगा।

1जीबी डाटा पैक का रिचार्ज करें

1जीबी डाटा पैक का रिचार्ज करें

आप जब इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपको बताया जाएगा कि आप इस ऑफर को पा सकते हैं या नहीं। यदि यह ऑफर आपके लिए है तो स्क्रीन पर दिए इंस्ट्रक्शन फॉलो करें और 'एक्टिव नाउ' पर क्लिक करें। अब 1जीबी 4जी डाटा का इसी लिंक से रिचार्ज करें।

3 महीने के लिए यही स्टेप्स फॉलो करें

3 महीने के लिए यही स्टेप्स फॉलो करें

3 महीने के लिए 15जीबी फ्री 4जी इंटरनेट पाने के लिए आपको 3 डाटा रिचार्ज करने होंगे। जिसके लिए आपको यही प्रक्रिया फॉलो करनी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now Get 15 GB 4G data at the Price of 1 GB for 3 months on Airtel. Here is how to get this offer with Redmi note 3 smartphone. all in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X