Home
News

अब व्हाट्सऐप, टेलिग्राम और स्लैक के मैसेज भी पढ़कर सुनाएगा Google Assistant

Google Assistant में एक नया फीचर जोड़ा गया है। इस नए फीचर की मदद से सोशल मीडिया पर मैसेजिंग ऐप चलाने वाले यूज़र्स का मजा दोगुना हो जाएगा। इस नए फीचर के जुड़ने के बाद अब Google Assistant यूज़र्स को उनके ऐप्स में आए मैसेज को पढ़कर भी सुनाएगा। मैसेज सुनने के बाद यूज़र्स बैठे-बैठे सिर्फ बोलकर अपना रिप्लाई भी जे पाएंगे।

अब व्हाट्सऐप, टेलिग्राम और स्लैक के मैसेज भी पढ़कर सुनाएगा Google Assistant

Google Assistant का नया फीचर

Google Assistant में हमेशा कुछ ना कुछ नया फीचर अपडेट किया जाता है ताकि यूज़र्स का आकर्षण गूगल एसिस्टेंट के लिए बना रहा है। इस फीचर के जुड़ने के बाद अब यूज़र्स अपने टेलीग्राम, व्हाट्सऐप और स्लैक के मैसेज को बैठे-बैठे गूगल एसिस्टेंट से पढ़वा पाएंगे। इसके लिए यूज़र्स को सिर्फ थर्ड पार्टी ऐप जैसे कि WhatsApp, Telegram, Slack, Google Assistant Groupme जैसे ऐप्स को पर्मिशन देनी होगी। उसके बाद गूगल एसिस्टेंट को एक्टिवेट करके रीड माई मैसेज का कमांड देना होगा।

इस कमांड को देने के बाद जिस भी मैसेज को यूज़र्स ने नहीं पढ़ा होगा और उसका नोटिफिकेशन यूज़र्स के फोन में होगा। उसी मैसेज के बारे में पहले गूगल एसिस्टेंग यूज़र्स को जानकारी देगा कि वो मैसेज किसने भेजा है, उसके बाद गूगल एसिस्टेंट आपसे पूछेगा कि आप क्या आप उस मैसेज को पढ़ना चाहते हैं या नहीं। आपके हां यानि Yes बोलने के बाद ही गूगल एसिस्टेंट आपके मैसेज को पढ़ेगा।

रिप्लाई भी करेगा गूगल असिस्टेंट

इसी तरह गूगल एसिस्टेंट आपके हरेक मैसेज को पढ़ेगा। इसके बाद गूगल एसिस्टेंट आपसे उस मैसेज का रिप्लाई करने के लिए पूछेगा। अगर आप रिप्लाई करना चाहते हैं तो आप उसे बोलेंगे और गूगल उन शब्दों को टाइप करके भेज देगा। इस तरह से आप बैठे-बैठे बिना फोन को हाथ लगाए अपने मैसेज को पढ़ भी सकेंगे और रिप्लाई भी कर सकेंगे।

इस ख़बर को हम एक वेबसाइट Android police के मुताबिक बता रहे हैं। उनके मुताबिक गूगल एसिस्टेंट उन्हीं मैसेज को पढ़कर सुनाएगा, जिन्हें यूज़र्स ने नहीं पढ़ा होगा। अगर यूज़र्स के थर्ड पार्टी मैसेंजर ऐप में किसी ने वीडियो या इमेज भेजा है तो गूगल एसिस्टेंट उसकी भी जानकारी विस्तार में बताएगा। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक गूगल एसिस्टेंट का यह फीचर फिलहाल सिर्फ एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही काम कर रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
A new feature has been added to Google Assistant. With the help of this new feature, users who run messaging apps on social media will get double the fun. After the addition of this new feature, now the Google Assistant will also read the message to the users in their apps. After listening to the message, users will also get their reply by sitting and sitting.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X