अब विदेश यात्रा के दौरान भी कहें- बस Paytm करो!
भारत सरकार यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का विस्तार करने के लिए लगातार महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है, जिसके लिए कई जरूरी फैसले भी लिए जा रहे हैं। अब कंपनी ने अपने यूजर्स की विदेश यात्रा आसान बनाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है, जो कि आपकी विदेश में आपकी पेमेंट जर्नी को सुविधाजनक बनाने में मदद करेगी।
अब भारत से विदेश की यात्रा पर जाने के लिए लोग चुनिंदा देशों में कैशलेस पेमेंट का लाभ उठा सकते हैं, जहां UPI पेमेंट एक्सेप्ट किया जाता है। बता दें कि भारतीय यात्री UAE, सिंगापुर, फ्रांस, मॉरीशस, भूटान और नेपाल जैसे देशों में कैशलेस पेमेंट करने में सक्षम होंगे। यानी की अब पेटीएम यूजर्स विदेश में शॉपिंग करने से लेकर अन्य चीजों का पेमेंट बड़ी आसानी से कर सकेंगे।

चुनिंदा देशों में मिलेगी सुविधाएं
Paytm की मालिकान हक रखने वाली 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) ने पेटीएम यूजर्स को कुछ चुनिंदा देशों में ही UPI पेमेंट की सुविधा दी है। इस विषय पर पेटीएम के प्रवक्ता का कहना है कि UPI इंटरनेशनल की सुविधा पेश करने के साथ हम भारतीय यूजर्स को विदेश में सुरक्षित और कैशलेस पेमेंट करने में सक्षम बनाकर खुश हैं। आने वाले समर सीजन में यह सुविधा यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाएगी।
कैसे करेगा Paytm का नया फीचर काम ?
आपको पेटीएम ऐप पर यूपीआई इंटरनेशनल सेटअप करना होगा। इसके लिए आपको बस एक बार अपने बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा। जब भी आप विदेश में UPI QR कोड स्कैन करेंगे, तो आपको ऑटोमैटिकली एक्टिव करने का ऑप्शन मिलेगा। आप अपनी सुविधा के हिसाब से 1 से 90 दिन तक इस सर्विस का इस्तेमाल सेट कर सकते हैं और जब चाहे तब इस सर्विस को बंद भी कर सकते हैं।
ये अतिरिक्त सुरक्षा आपको भारत में वापस आने के बाद जरूरत ना होने पर गलती से विदेशी दुकानदारों को पेमेंट करने से रोकन में मदद करेगा, जिससे आपका पैसा सुरक्षित रहे। इसमें आप अपना पेमेंट स्टेटस भी चैक करेंगे। पेमेंट करते समय यूजर्स विदेशी करंसी रेट और बैंक द्वारा लगाए गए किसी भी शुल्क को देख सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








