अब Oppo F7 स्मार्टफोन हुआ सस्ता, 3,000 रुपए की होगी बचत
Oppo कंपनी ने अपने स्मार्टफोन के साथ बाजार में धमाल मचा दिया है। इसका स्मार्ट प्रोसेसर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अगर आप Oppo फोन लेने के तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। बताया जा रहा है कि Oppo ने अपने हैंडसेट की कीमत को घटा दिया है। Oppo कंपनी ने Oppo F7 इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया था। फोन को 2 वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई थी। लॉन्च के वक्त 4 जीबी रैम वाले फोन की कीमत 21,990 रुपये तय की गई थी, जबकि 6 जीबी रैम की कीमत 26,990 रुपये थी, लेकिन अब आप Oppo F7 स्मार्टफोन को कम कीमत पर पा सकते हैं।

Oppo F7 के 4 जीबी रैम वेरिएंट वाले फोन को 19,990 रुपये में तो वहीं 6 जीबी रैम वेरिएंट वाले फोन को 23,990 रुपये में बेचा जा रहा है। कम हुई कीमत वाले हैंडसेट को ई- कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है, हालांकि Paytm पर इन हैंडसेट को पूरानी कीमत पर ही बेचा जा रहा है, लेकिन आपको इसमें 3,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है।
यह कहना मुश्किल है कि Oppo ने इन स्मार्टफोन की कीमत को कुछ समय के लिए घटाया है या हमेशा के लिए। अगर Oppo F7 के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो यह फोन डुअल सिम है जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। वहीं, स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ फुल स्क्रीन 2.0 डिस्प्ले है, साथ ही फोन में 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
फोन में आपको एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ-साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और जीपीएस/ए-जीपीएस शामिल हैं। स्टोरेज कम पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करके स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोन में 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है। सबसे खास बात यह है कि Oppo F7 में 296 फेसियल रिकग्निशन प्वाइंट को स्कैन कर सकते हैं, यह ऐप किसी भी शख्स की उम्र, जेंडर और फेस के रंग की पहचान कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








