गूगल सर्च के साथ करिए खाने को ऑर्डर और बुक करें अपनी टेबल
गूगल ने जीवन को आसान बनाने के लिए हर संभव तकनीकी को मानव जीवन में ला दिया है। आप गूगल के माध्यम से घूमने की जगह देख सकते हैं, वहां आ जा सकते हैं और तो और अब आप भोजन भी ऑर्डर कर सकते हैं और अपनी मनपसंद टेबल को भी बुक करा सकते हैं।

वर्तमान समय में, लोग अपने आसपास के रेस्टोरेंट को अपने फोन में सर्च कर लेते हैं और उस नम्बर पर कॉल करके बुकिंग आदि करवा लेते हैं।
लेकिन अब कुछ ऐसी एप भी आ गई हैं तो आपके आउटिंग पर जाने के लिए आसान ऑप्शन होती हैं। जोमैटो या स्वीगी जैसी एप के जरिए आसानी से खाने को ऑर्डर किया जा सकता है। ऐसे में गूगल, ऑर्डर को पूरा करने के लिए अपनी वेबसाइट के माध्यम से ये सुविधा, यूजर्स को देने वाला है। इसके अलावा, नए फीचर की मदद से यूजर्स को अपना फेवरिट फूड ऑर्डर करने का मौका मिलेगा और बेहतर टेबल बुक कराने की सुविधा भी मिलेगी। गूगल सर्च, अपने यूजर्स को रिजर्वेशन करवाने के लिए भी निर्देश देगा।

गूगल सर्च और गूगल एप का इस्तेमाल करते हुए, जो कि एंड्रायड या आईओएस फोन व टेबलेट पर उपलब्ध प्लेटफॉर्म होते हैं, कोई भी यूजर इंटरनेट कनेक्शन होने पर जोमैटो और स्वेगी से खाने को ऑर्डर कर सकता है।
इसके अलावा, यूजर डाइनआउट और बाएटप्लस के साथ रेस्टोरेंट में रिजर्वेशन भी कर सकता है, ब्लॉगस्पॉट से उजागर हुआ है कि, कम्पनी, इसे बेहतर बनाने के लिए कई अन्य पार्टनर को भी इस दिशा में साथ में जोड़ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








