Home
News

प्रोफाइल पिक्चर हुआ पुराना, फेसबुक पर अब लगाएं प्रोफाइल वीडियो

By Super

प्रमुख सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स आ रही है। इसी श्रृंखला में, अब फेसबुक द्वारा एक और बड़ा बदलाव करते हुए यूजर्स को नया फीचर दिया गया है। इस फीचर में अब आप प्रोफाइल फोटो की जगह प्रोफाइल वीडियो का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रोफाइल पिक्चर हुआ पुराना, फेसबुक पर अब लगाएं प्रोफाइल वीडियो

आप भी यदि अपनी फेसबुक प्रोफाइल फोटो से ऊब चुके हैं तो अब फेसबुक एकाउंट पर प्रोफाइल पिक्चर की जगह एक छोटा वीडियो अपनी प्रोफाइल पर लगा सकते हैं। यह वीडियो उस समय अपने आप प्ले हो जाएगा जब कोई फेसबुक यूजर आपकी प्रोफाइल पर आएगा। फेसबुक ने इस वीडियो के ‌लिए समय सीमा 7 सेकेंड तय की है। फेसबुक की माने तो प्रतिदिन लगभग चार अरब से अधिक लोग फेसबुक प्रोफाइल देखते हैं जबकि भारत में 12.5 करोड़ से अधिक लोग फेसबुक का उपयोग करते हैं।

आपको बता दें कि फेसबुक ने एक ब्लाग में कहा है कि फिलहाल वह ऐसे ही कुछ अन्य बदलावों का परीक्षण कर रही है। कंपनी ने ब्रिटेन व कैलिफोर्निया में आईफोन का इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स के लिए यह फीचर शुरू किया है। कंपनी की माने तो इन नये फीचर को धीरे-धीरे अन्य लोगों को भी उपलब्ध कराया जाएगा।

फेसबुक द्वारा मोबाइल वर्जन के लिए नए अपडेट्स जारी किए गए हैं। इसमें अनेक नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इनकी मदद से अब आप और भी आकर्षक तरीके से अपनी प्रोफाइल संवार सकेगे। प्राइवेसी कंट्रोल को भी पहले से अधिक अच्छा तथा सरल किया गया है। प्रोफाइल फोटो में प्रोफाइल वीडियो का उपयोग करने का भी फीचर जोड़ा गया है। यूजर्स को फेसबुक ने पहली बार एनिमेटेड पिक्चर्स को भी प्रोफाइल फोटो बनाने का फीचर दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
facebook keeps trying for new things, new features on facebook to hold their users and to serve them something new every time. Now facebook has brought one more exciting feature by which the user can set their video as their profile picture.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X