Home
News

अब आपके बच्चों का भी ख्याल रखेगा स्मॉर्टफोन

केरल के माइंड मीडिया इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड ने एक ऐसा मोबाइल एप्लीकेशन बनाया है जो बच्चों का ख्याल रख सकता है। इस एप्लीकेशंस को सभी स्मॉटफोन में इस्तेमाल किया जा सकेगा और नए माता-पिता के लिए बच्चे पालने में ये एप्‍लीकेशन काफी मद्दगार साबित होगा। स्मॉर्टफोन एप्लीकेशन 'बेबी ब्लोसम्स' खास तौर से एंड्रायड मोबाइल फोन के लिए तैयार किया गया है।

पढ़ें: आपकी खूबसूरती बढ़ाएंगे ये अजीबो-गरीब गैजेट

यह अभिभावकों को बच्चों की सामग्रियों वाले दुकानों, बच्चों के अस्पतालों की जानकारी देगा और यहां तक कि कई सारे नामों की सूची उन नामों के मतलब के साथ उपलब्ध कराएगा, ताकि अभिभावकों को बच्चे का नाम चुनने में आसानी हो। माइंड मीडिया के महाप्रबंधक के नारायणन नैयर ने आईएएनएस को बताया, "बेबी ब्लॉसम्स' अभिभावकों के लिए बच्चों की उचित देखभाल करने में सहायक होगा।

अब आपके बच्चों का भी ख्याल रखेगा स्मॉर्टफोन

एप्लीकेशन में बच्चों के स्वास्थ्य से सम्बंधित आवश्यक जानकारियां शामिल की गई हैं। बच्चों के खाने के समय से लेकर उनका डाइपर बदलने, उन्हें नहलाने के लिए एप्लीकेशन के द्वारा रिमांइडर लगाया जा सकता है। एप्लीकेशन को एंड्रायड और आईओएस मोबाइल फोन में इस्तेमाल किया जा सकता है।

पढ़ें: यहां पर सेव होते हैं आपके फेसबुक कमेंट

एप्लीकेशन का प्रयोग कर रहे चिंजु नैयर ने बताया, "एप्लीकेशन में नए माता-पिता के लिए बच्चे को पालने के मशवरे और नुस्खे भी मौजूद हैं।" 'बेबी ब्लोसम्स' को एंड्रायड एप्लीकेशंस के ऑनलाईन शॉप गूगल प्ले से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X