अपने स्मार्टफोन से भगाएं मच्छर!
आजकल डेंगू बहुत फैला हुआ है। ऐसे में, आप भी यदि मच्छरों से परेशान हैं। मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट्स काम नहीं कर रहे या फिर उसकी मदद आप लेना नहीं चाहते तो चिंता न करें। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसमें आप अपने स्मार्टफोन की मदद से मच्छर भागा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में Hertzier ऐप डाउनलोड करना होगा जोकि हाई फ्रीक्वेंसी की आवाजें निकालता है।

आपको बता दें कि मच्छरों को ये हाई फ्रीक्वेंसी की आवाजें बिल्कुल पसंद नहीं होती और दूसरी ओर उन्हें आप और हम सुन भी नहीं सकते हैं। इसी वजह से मच्छर इन आवाजों को सुनकर आपके पास नहीं आते। मच्छरों के लिए यह आवाज कितनी तेज होगी यह भी आप एक स्लाइडर की सहायता से चुन सकते हैं। इस ऐप से कुत्ते-बिल्लियों को दूर रखने वाली आवाजें भी निकाली जा सकती है। इसके मुफ्त वर्जन में कुछ साउंड लॉक्ड हैं पर यदि आप लगभग 60 रुपए खर्च करते हैं तो यह ऐप मच्छरों से लड़ने के लिए अनेक प्रकार की आवाजें आपके लिए निकालता हैं।


Click it and Unblock the Notifications








