अब Gmail में बदल जाएगा रिप्लाई का तरीका, Google करने जा रहा है बड़ा बदलाव
Google अब अपने Gmail को अपडेट करने जा रहा है। दरअसल, कंपनी Gmail ऐप में जल्दी से ईमेल का जवाब देने के तरीके में बदलाव कर रही है। बता दें कि कंपनी ने महीनों की टेस्टिंग के बाद जवाब देने के तरीके को एक नया रूप दिया है और कंपनी अब इसे रोलआउट कर रही है।
Gmail पर जवाब देना होगा आसान
Google का कहना है कि Gmail में आ रहे इस बदलाव के बाद आप आसानी से ईमेल का रिप्लाई दे सकेगें। पहले जब आप Gmail ऐप में किसी ईमेल को ओपन करते थे, तो मेल का रिप्लाई करने के लिए आपको Reply, Reply All और Forward के लिए तीन अलग-अलग बटन नजर आते थे। अब इन ऑप्शन्स में बदलाव होने जा रहा है।

अब इन बटन्स की जगह एक Text Box आ गया है, जो कि आपको अब से स्क्रीन के सबसे नीचे नजर आएगा। इस Text Box को ओपन करते ही आपको सीधे जवाब लिखने की सुविधा मिलेगी।
इस फीचर के आने से पहले यूजर को ईमेल का जवाब देने के लिए स्क्रीन को नीचे की ओर स्क्रॉल करना पड़ता था और जवाब लिखने के लिए एक अलग स्क्रीन पर जाना पड़ता था। अगर आपको लंबा जवाब लिखना है, तो आप इस टेक्स्ट बॉक्स को बड़ा भी कर सकते हैं। सरल शब्दों में कहे तो आप इस Text Box को फुल स्क्रीन व्यू में भी ओपन कर सकते हैं।

क्या फायदे लेकर आया ये फीचर
Google का कहना है कि यह नया तरीका छोटे जवाब देने या जल्दी में रिप्लाई करने के लिए काफी मददगार होगा। इसके इस्तेमाल से यूजर्स ईमेल पढ़ते हुए ही सीधे रिप्लाई देने में सक्षम होंगे और बीच में कोई रुकावट भी नहीं आएगी। साथ ही इस ऑप्शन के बगल में आपको अटैचमेंट बटन भी दिया जाएगा, जिससे आप आसानी से कोई फाइल या फोटो अपने रिप्लाई में लगा सकते हैं।
अलग से नहीं करना पड़ेगा कोई ऐप डाउनलोड
अगर आप अपने जवाब को पूरा लिखना चाहते हैं या Reply All, Forward या फिर रिसीवर बदलना चाहते हैं, तो आप ऐसी भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको Reply Bar के पास 3 डॉट्स नजर आएंगे, इन पर क्लिक करने पर आपको सारे ऑप्शन्स आसानी से मिल जाएंगे।
कंपनी इस बदलाव को धीरे-धीरे सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Gmail में रोलआउट कर रही है। वहीं कंपनी का कहना है कि इसके लिए आपको अलग से किसी भी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। यह बदलाव Google की तरफ से ऑटिमेटिकली आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








