अब यूजर्स Google Drive के वेब वर्जन में कर सकेंगे Dark Mode का यूज, आंखों पर नहीं पड़ेगा जोर
दुनियाभर की टेक कंपनी अपने किसी भी प्रोडक्ट में 'Dark Mode' की सुविधा जरूर देती है। इस सुविधा के पीछे की वजह यह है कि Dark Mode फीचर आपकी आंखों की सुरक्षा करता है। वहीं इस सुविधा का इस्तेमाल ज्यादातर यूजर्स करने लगे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए Google Drive के वेब वर्जन में भी इस फीचर को जोड़ा जा रहा है।
बता दें कि Google Drive के वेब वर्जन में अभी तक Dark Mode फीचर उपलब्ध नहीं थी, जो कि एक हैरान करने वाली बात थी। लेकिन सभी टेक कंपनियों द्वारा प्रोवाइड किए जा रहे Dark Mode फीचर के बाद Google ने भी इस फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। वर्तमान में इस फीचर की डिमांड ज्यादा है और यह फीचर सभी ऐप्स में हमें आसानी से देखने को मिल जाता है।

एंड्रॉयड और आईओएस के गूगल ड्राइव ऐप्स में Dark Mode पहले से ही उपलब्ध करा दिया गया था, लेकिन वेब वर्जन में अभी तक लोग डार्क मोड फीचर का यूज नहीं कर पा रहे थे। अब Google Drive के वेब वर्जन में भी इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकेगा। वेब वर्जन में इस फीचर के रोलआउट होने के बाद कम्प्यूटर पर गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की आंखों पर जोर नहीं पड़ेगा। जिन यूजर्स की आंखे कमजोर है, सर में दर्द होता है या फिर जिन्हें स्क्रीन लाइट से दिक्कत होती है वे सभी यूजर्स Google Drive के वेब वर्जन में इस फीचर का इस्तेमाल कर आंखों की सुरक्षा को बड़ा सकते हैं।
ये स्टेप्स करें फॉलो : Google ने ऑफिशियली Drive में ही Dark Mode फीचर का ऐलान किया है। इस फीचर को यूजर्स को अपने गूगल ड्राइव के वेब वर्जन में एक्टिवेट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इन स्टेप्स - Drive > Settings > Appearance > Dark Mode को फॉलो करने के बाद यूजर्स Google Drive के वेब वर्जन में डार्क मोड फीचर को पहली बार अपने कम्प्यूटर में ओपन कर सकेंगे।
जैसे ही आप अपने कम्प्यूटर में गूगल ड्राइव खोलेंगे तो Google अपने आप Dark Mode का ऑप्शन दिखाएगा और उन्हें वेलकम स्क्रीन पर स्विच करने के लिए प्रेरित करेगा। यूजर्स डिवाइस डिफॉल्ट के आधार पर थीम का चुनाव भी सेट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








