अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन Aadhaar Update, जानें ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका
अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है और अभी तक आपने उसे एक भी बार अपडेट नहीं करवाया है, तो आप इसे फ्री में 14 जून 2024 तक अपडेट करवा सकतें हैं। बता दें कि आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने की समय सीमा UIDAI ने 14 जून 2024 तक बढ़ा दी है।
कहने का मतलब यह है कि भारतीय नागरिकों के पास अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने के लिए लगभग 10 दिन का समय और है। इस समय के बीत जाने पर फिर आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा।

UIDAI ने आधार कार्ड यूजर्स को सलाह दी है कि अगर उनका आधार 10 साल पुराना है और उसे इश्यु होने के बाद अभी तक अपडेट नहीं किया गया है, तो ऐसे यूजर्स को प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस को अपलोड करना चाहिए।
कैसे करें आधार को ऑनलाइन अपडेट
आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं और अपनी लैंग्वेज को चूज करें। इसके बाद 'My Aadhaar' टैब पर क्लिक करें और ड्रॉपडाउन मेन्यू से 'Update Your Aadhaar' पर जाएं।
अब आपको 'Update Aadhaar Detail (Online)' पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। अब यहां 'Update Document' पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें। इसके बाद आपको OTP के लिए 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करना होगा।
OTP रिसीव होने के बाद उसे दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें। अब यहां पर आप नाम, पता, जन्म तिथि को अपडेट कर सकते हैं। अपनी नई डिटेल्स भरने के बाद 'Submit' ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी अपडेट रिक्वेस्ट के लिए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें। ये सारी प्रोसेस करने के बाद 'Submit Update Requste' पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको अपनी अपडेट रिक्वेस्ट स्टेटस को ट्रैक करने के लिए SMS के द्वारा एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा, जिससे आप यह पता कर सकते हैं कि आपका आधार कब तक अपडेट होगा।
पुराना आधार नहीं होगा खराब
10 साल पुराने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की सुविधा सरकार द्वारा दी जा रही है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अगर आपने अपने आधार को अपडेट नहीं करवाया है, तो आपका आधार खराब हो जाएगा। UIDAI की तरफ से यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी तरह के आधार जैसे PVC कार्ड, ई-आधार कार्ड, mAadhar, Aadhaar letter वैध माने जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








