अब आपकी जगह मीटिंग में शामिल होगा आपका AI अवतार, Zoom ऐप जल्द जोड़ेगा फीचर
लाइफ में आपके साथ एक बार तो ऐसा जरूर हुआ होगा कि आप किसी प्लान से बाहर हैं और उसी वक्त आपके ऑफिस से किसी मीटिंग को अटेंड करने के लिए कॉल आ जाए। ऐसे में आपके बने-बनाए प्लान पर पानी फिर जाता है और ना चाहते हुए भी आपको मजबूरी में उस मीटिंग को अटेंड करना पड़ता है।
प्लान कैंसिल होने की वजह से मूड का खराब होना भी स्वाभाविक है, क्योंकि आपकी प्लानिंग पहले से ही किसी और चीज के लिए थी। लेकिन अब हम आपके लिए इस समस्या का भी समाधान लेकर आए हैं। अब आपको मीटिंग के लिए प्लान कैंसिल करने की आवश्यकता नहीं होगी। अब आपकी जगह मीटिंग में आपका AI अवतार शामिल हो सकता है और आप मजे से अपना काम कर सकते हैं।

AI अवतार से कैसे संभंव होगी मीटिंग
यह सब Zoom Meeting App की वजह से संभंव होगा। बता दें कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Zoom के सीईओ ने इस बात की जानकारी शेयर की है कि अब किसी यूजर का AI अवतार भी उसकी जगह मीटिंग में शामिल हो सकता है। Zoom के सीईओ का कहना है कि इन AI अवतार को पहले यूजर के मीटिंग एजेंडा और पहले के कंटेंट को लेकर ट्रेंड किया जाएगा। अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में AI अवतार मीटिंग में इंसानों की जगह ले सकते हैं।
इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले 5 से 6 सालों में ज्यादातर काम AI के जरिए किए जा सकेंगे। आज आप और हम ऑनलाइन बात कर रहे हैं, लेकिन आगे ऐसा हो सकता है कि मेरी जगह आपसे मेरा AI अवतार ऑनलाइन बात कर रहा हो। AI अवतार लाने के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए Zoom के सीईओ ने कहा कि इस कदम से लोगों की वर्क लाइफ बैलेंस की जा सकेगी।

Zoom ऐप से जुड़ेंगे और भी कई AI फीचर्स
इसी के साथ Zoom जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म में कई सारे और AI फीचर्स को जोड़ने जा रहा है, जिसके बाद ऑटोमैटिक ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा Zoom ऐप में स्मार्ट शेड्यूल फीचर भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications