यूजर के नाम के साथ पब्लिक हो सकती है 'पॉर्न ब्राउजिंग हिस्ट्री'
अगर आप ऑनलाइन पॉर्न देखते हैं या फिर कभी आपने ऑनलाइन एडल्ट साइट ब्राउज की है तो सतर्क हो जाएं। चूंकि आप हैकर्स के शिंकजे में आ सकते हैं। ऐसा कहना हमारा नहीं है बल्कि सॉफ्टवेयर इंजिनियर ब्रेट थॉमस ने इस तरह की चेतावनी दी है।

अपने ब्लॉग में ब्रेट थॉमस ने लिखते हुए कहा है, ‘‘यदि आप 2015 में ऑनलाइन पॉर्न देख रहे हैं, चाहे वह incognito मोड में ही क्यों न हो, आपकी यह पॉर्न देखने वाली हिस्ट्री पब्लिक में रिलीज हो सकती है व इसमें आपका नाम भी अटैच होगा।..किसी भी समय, कोई एक वेबसाइट पोस्ट कर सकता है, जो किसी को भी इमेल या फेसबुक यूजरनेम से सर्च कर सकता है एवं उनकी पॉर्न ब्राउजिंग हिस्ट्री को देख सकता है। इस तरह की बर्बादी के लिए बस दो मामूली डाटा ब्रीच और एक कुशल टीनेजर की आवश्यकता होगी।''
उन्होंने आगे लिखा है कि ‘‘यदि हैकर्स को किसी एक साइट का भी लॉग एक्सेस का नियंत्रण मिल जाता है (जो आपके नाम को जानता हो चाहे वह साइट पॉर्न से संबंध नहीं रखता हो) व केवल एक एडल्ट वेबसाइट का लॉग देख लेता है तो यह आपके द्वारा देखे गए सभी पॉर्न की लिस्ट निकाल लेंगे।'' तो इस समाचार-पत्र को पढ़कर यदि आप ऐसी किसी गतिविधि में शामिल हैं तो अब सतर्क हो जाए और नहीं तो भी आगे के लिए इस बात का ध्यान रखें।


Click it and Unblock the Notifications







