आज शुरू होगी दमदार Nubia M2 Play की सेल, अमेज़न एक्सक्लूसिव
Numbia M2 Play भारत में इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. इस फोन की कीमत कीमत 8,999 रुपए है. यह स्मार्टफोन आज अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध होगा, बता दें कि यह फोन अमेज़न एक्सक्लूसिव है, आप इसे केवल अमेज़न इंडिया से ही खरीद सकते हैं.
भारत में नूबिया एम2 प्ले को जो वैरिएंट लॉन्च हुआ है उसमें आपको 3जीबी की रैम मिलेगी और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32जीबी की है. इसके अलावा यह भी खबर है कि कंपनी ने अपने डूअल रियर कैमरा स्मार्टफोन Nubia M2 की कीमत में 3000 रुपए की कटौती की है.

फ़ोन के स्पेसिफिकेशन
नूबिया एम2 में मेटल बॉडी डिज़ाइन इडया है, इसमें कर्व्ड ग्लास और सिंगल कैमरा सेटअप है. यह स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है, जो कि होम बटन पर फ्रंट में दिया गया है. इसके लेफ में वॉल्यूम की और पॉवरकी राईट में दी गई हैं.
नूबिया एम2 स्मार्टफोन 5.5 इंच की एचडी एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है, इसका रेजोल्यूशन 720*1280 पिचल है. इसकी डेंसिटी 274ppi पिक्सल है. इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 435 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 3जीबी रैम और यह अड्रेनो 505 जीपीयू के साथ आता है. फोन की इंटरनल मैमोरी 32जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक और बढ़ा सकते हैं.
कैमरा ऑप्टिक्स की बात करें तो इस नए ZTE स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का मैं सोनी CMOS सेंसर है. यह f/2.2 अपर्चर के साथ आता है, इसमें फ़्लैश सपोर्ट भी दिया गया है. यह फोन 5 मेगापिक्सल 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस फ्रंट कैमरा के साथ आता है. इसमें 3000mAh की बैटरी है, साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VOLTE, ब्लूटूथ, वाईफाई 802.11, जीपीएस आदि आप्शन दिए गए हैं.


Click it and Unblock the Notifications







