Home
News

Nubia Red Magic 7S Pro हुआ 18GB RAM के साथ लॉन्च, मिनटों में होता हैं फुल चार्ज

Nubia Red Magic 7S Pro जिसे पिछले मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मार्केट्स में पेश किया गया था। अब कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में इसको लॉन्च कर दिया है। इसमें डिस्प्ले के पीछे छिपा हुआ फ्रंट कैमरा और 6.8-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 120Hz है। नूबिया रेड मैजिक 7S प्रो में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC और 18GB RAM मिलती हैं जो कि फोन का सबसे बड़ा फैक्टर हैं। इसके अलावा इस लेटेस्ट फोन में हमें 5000mAh की बैटरी मिलती हैं जो मिनटों में चार्ज होती हैं। तो आइये एक नजर डालते हैं इस फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर।

Nubia Red Magic 7S Pro हुआ 18GB RAM के साथ लॉन्च

Nubia Red Magic 7S Pro के प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

स्पेक्स की बात करें, तो नूबिया रेड मैजिक 7एस प्रो में 6.8 इंच का फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है जिसमें 960Hz मल्टी-फिंगर टच सैंपलिंग रेट और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले DC डिमिंग को भी सपोर्ट करता है और DCI-P3 कलर गैमट ​​का पूरा कवरेज प्रदान करता है। 18GB तक RAM के साथ स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC डिवाइस को पावर देता है।

नूबिया ने इस स्मार्टफोन के लिए 10-लेयर मल्टी-डायमेंशनल कूलिंग सिस्टम भी दिया हैं। RGB एलईडी लाइट के साथ एक मरक्यूरी और सुपरनोवा मॉडल के साथ शामिल है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में ICE 10.0 मल्टी-डायमेंशनल कूलिंग टेक्नोलॉजी है। साथ ही Nubia Red Magic 7S Pro के साथ एक Red Core 1 गेमिंग चिप भी शामिल है।

कैमरा की बात करें, तो 64MP का प्राइमरी कैमरा मिलता हैं, जिसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 2MP थर्ड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल लेने के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है। वहीं इस डिवाइस में हमें 5000mAh की बैटरी मिलती हैं जो 65W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती हैं और दावा किया जा रहा है कि 35 मिनट के अंदर फुल चार्ज होती हैं।

Nubia Red Magic 7S Pro हुआ 18GB RAM के साथ लॉन्च

Nubia Red Magic 7S Pro की कीमत और उपलब्धता

नूबिया रेड मैजिक 7S प्रो के ओब्सीडियन एडिशन, जिसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज है, की कीमत $729 (लगभग 59,000 रुपये) रखी गई है। जबकि स्मार्टफोन के मरकरी और सुपरनोवा वेरिएंट, जिनमें 8GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज है, की कीमत $899 (लगभग 72,000 रुपये) हैं।

Nubia Red Magic 7S Pro की सेल 9 अगस्त से शुरू होगी और इसे Nubia की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nubia Red Magic 7S Pro which was introduced in the international markets last Tuesday. Now the company has launched it in the global market.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X