Nubia Red Magic vs Black Shark 2: दो सबसे नए गेमिंग स्मार्टफोन में क्या अंतर है...?
आजकल भारत में काफी सारे गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च होने लगी है। भारत में इंटरनेट रेट सस्ती होने के बाद गेमर्स पहले से काफी ज्यादा एक्टिव हो गए है। इस वजह से भारत में काफी सारी कंपनियां गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करने लगी है। कुछ दिन पहले ब्लैक शार्क 2 के रूप में एक शानदार गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च हुआ था।

इस स्मार्टफोन की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने खासतौर पर गेमर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया है। अब ब्लैक शार्क 2 के बाद नुबिया कंपनी ने अपना एक नया स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया है। नुबिया के नए गेमिंग स्मार्टफोन का नाम Nubia Red Magic 3 है। Nubia Red Magic 3 को एक स्पेशल गेमिंग स्मार्टफोन कहा जा रहा है।
दो लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन का अंतर
इस आर्टिकल में हम इस दो नए गेमिंग स्पेशल स्मार्टफोन की तुलना कर रहे हैं। गेम के शौकिन यूज़र्स इस आर्टिकल को पढ़कर अपने लिए सबसे अच्छा गेमिंग स्मार्टफोन चुन सकते हैं और खरीद सकते हैं। आइए हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं। सबसे पहले हम Nubia Red Magic 3 की बात करते हैं।
Nubia Red Magic 3 की स्पेसिफिकेशंस
Nubia Red Magic 3 फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 12 जीबी तक रैम दी गई है। Nubia Red Magic 3 की बात करें तो फोन के टॉप और बॉटम पर बेहद ही पतले बेज़ल दिए गए हैं। वहीं बैक साइड पर एक सिंगल कैमरा दिया गया है। फोन को ब्लैक और रेड कलर वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। Red Magic 3 में डुअल सिम स्लॉट शामिल है।
आइए बात करते हैं इस फोन की उस सर्विस से जो गेमिंग हैंडसेट के लिए काफी आवश्यक है। जो इसका एक्टिव कूलिंग मशीनरी है। इसकी कुलिंग मशीन इसमें काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जो पीसी या गेमिंग फ़ोन हो उसकी समग्र कार्यक्षमता में मददगार साबित होती है। नूबिया रेड मैजिक 3 एक्टिव कूलिंग मशीनरी के जरिए इस फोन को अगले स्तर तक ले जाता है।
यह 'लिक्विड कूलिंग' तकनीक पेश करने वाला पहला स्मार्ट फोन है। हीट-सिंक करने के बजाय नूबिया रेड मैजिक 3 में एक सेन्ट्रीफ्यूगल फैन (Turbo fan) मौजूद है जो इस फोन की खासियत है। टर्बो फैन 500 प्रतिशत तक गर्मी को ट्रांसफर कर गेमिंग सेशन को बढ़ाता है, ताकि बिना किसी दिक्कत के आप गेम खेल सकें।
इस फोन में 6.65 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एचडीआर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। बता दें, स्टोरेज के लिए फोन में इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प 128 जीबी और 256 जीबी दिए गए हैं। कैमरा की बात करें तो फोन के बैक पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है. जो एआई ब्यूटी फीचर्स के साथ आता है।

नूबिया रेड मैजिक 3 में एक गेमबूस्ट बटन है जो डिवाइस पर गेमबूस्ट मोड को ऑन करता है। GameBoost मोड अनिवार्य रूप से सिस्टम के काम को बढ़ाता है, और बिना किसी रूकावट के आपके गेम को चलाता है। इसके अलावा, नूबिया ने स्मूथ गेमिंग अनुभव सुनिश्चित करने के लिए डिवाइस के किनारों पर सभी आवश्यक बटन लगाए हैं। नूबिया रेड मैजिक 3 में टॉप और बॉटम पर बेहद ही पतले बेज़ल हैं।
हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई और अन्य स्टेंडर्ड फीचर दिए गए हैं।
Nubia Red Magic 3 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 35,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, फोन का 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 46,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। बता दें, Nubia Red Magic 3 स्मार्टफोन को 27 जून दोपहर 12 बजे से Flipkart के जरिए प्री-बुक किया जा सकेगा। बता दें, Red Magic 3 का 8 जीबी रैम वाला वेरिएंट ब्लैक और रेड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
अब हम आपको Black Shark 2 के बारे में बताते हैं। इस स्मार्टफोन को भी गेमिंग स्पेशल के टैग के साथ लॉन्च किया गया है। Black Shark 2 में यूज़र्स को 6.39 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिज्यॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है और ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि यह फोन आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आता है।
वहीं इस फोन में 5th जेनरेशन का इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इस फोन का डिजाइन काफी खास है। इस फोन को देखते ही आपको लगेगा कि यह एक स्मार्टफोन नहीं बल्कि कोई गेमिंग डिवाइस हैं। कंपनी ने इस फोन के को खासतौर पर गेमर्स के लिए डिजाइन किया है इसलिए इस फोन का बॉडी डिजाइन भी बिल्कुल गेमिंग जैसा ही है।
इस फोन के साथ गेमिंग के लिए कुछ अन्य प्रॉडक्ट भी कंपनी ने पेश किए हैं जिसको यूज़ करने के बाद यूज़र्स को यह स्मार्टफोन एक शानदार गेमिंग का अनुभव देगा। Black Shark 2 के कैमरा सेटअप पर गौर करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल है जिसका अपर्चर f/1.75 है।
वहीं दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर F/2.2 है। इस फोन का रियर कैमरा 2X Optical Zoom सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। इसके अलावा इस फोन के रियर और फ्रंट कैमरा सेटअप से इमेज को बेहतरीन बनाने के लिए भी कुछ खास फीचर्स दिए हुए हैं।
Black Shark 2 की स्पेसिफिकेशंस
Black Shark 2 में काफी शानदार प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी वजह से इसे एक खास गेमिंग स्मार्टफोन भी कहा जा रहा है। इस स्मार्टफोन में भी ओप्पो रेनो की तरह ही ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है, जो आज के समय का सबसे पॉवरफुल चिपसेट है। ग्राफिक्स समेत अन्य अनुभवों को बेहतर करने के लिए इसमें 12 जीबी रैम के साथ-साथ एड्रेनो 640 जीपीयू भी यूज़र्स को मिलेगा।
इस फोन में कंपनी ने गेमर्स की सुविधाओं का काफी ख्याल रखा है। गेमर्स के लिए इस स्मार्टफोन में डेडिकेटेड मैमोरी क्लीन अप का एक खास बटन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी पेश किया है। इसकी वजह से ज्यादा देर तक गेम खेलने पर भी स्मार्टफोन गर्म या हिटिंग प्रॉब्लम नहीं होगा।

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कंपनी ने X-Type स्मार्ट एंटीना +2 दिया है, जिसकी वजह से फोन की कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी।इस फोन को खासतौर पर गेमर्स का ख्याल रखते हुए बनाया गया है। लिहाजा इस फोन में कंपनी ने बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए डुअल स्पीकर सेटअप भी दिया है, जिसकी वजह से उन्हें गेम खेलते वक्त एक अलग आनंद का अनुभव होगा।
इस फोन के स्पीकर अन्य स्मार्टफोन के स्पीकर्स से काफी बड़े हैं। इस फोन में कंपनी ने 4000 एमएएच की बैटरी भी दी है। इस फोन की बैटरी 27W फास्ट चार्जिंग सिस्टम को भी सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन की बैटरी काफी लंबा बैकअप भी देगी और जल्दी चार्ज भी हो जाएगी।
Black Shark 2 को 4 जून से यूज़र्स के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध करा दिया गया है। इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 49,999 रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications








