6 जून भारत में लॉन्च होगा 6जीबी रैम Nubia Z17 mini, कीमत आपके बजट में
नूबिया मिनी ज़ेड17 भारत में 6 जून को हो सकता है लॉन्च, फोन के 6जीबी रैम वैरिएंट की कीमत होगी लगभग 18,000 रुपए।
ज़ेडटीई का नूबिया ज़ेड17 स्मार्टफोन चाइना में कल ही लॉन्च हुआ है। इस फोन से पहले कंपनी ने चाइना में नूबिया ज़ेड17 मिनी लॉन्च किया था। अब सुनने में आया है कि कंपनी इस फोन को भारत में पेश करने जा रही है।

नूबिया ज़ेड17 मिनी स्मार्टफोन चाइना में दो वैरिएंट में लॉन्च हुआ है। इसमें 4जीबी रैम और 6जीबी रैम शामिल है। अब जल्द ही यह स्मार्टफोन भारत में भी उपलब्ध होगा। मोबाइल इंडियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने स्मार्टफोन नूबिया ज़ेड17 मिनी को भारत में लॉन्च करने की सोच रही है, यह लॉन्च 6 जून को देखी जा सकती है। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि फोन की सेल 12 जून को शुरू होगी।

नूबिया ज़ेड17 मिनी स्मार्टफोन की कीमत अभी फ़िलहाल कन्फर्म नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह 20,000 रुपए के आस-पास हो सकती है।
नूबिया ज़ेड17 मिनी स्मार्टफोन चाइना में 1699 युआन यानी लगभग 15,000 रुपए में लॉन्च हुआ है, यह फोन का 4जीबी रैम वैरिएंट है। नूबिया ज़ेड17 मिनी का 6जीबी रैम वैरिएंट 1999 युआन लगभग 18,000 रुपए में पेश हुआ है।
अभी यह कन्फर्म नहीं है कि कंपनी नूबिया ज़ेड17 मिनी के दोनों वैरिएंट भारत में लॉन्च करेगी या नहीं। यह फोन ब्लैक-गोल्ड, एलिगेंट ब्लैक, रेड और शैम्पेन गोल्ड कलर में चाइना में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications