दमदार नूबिया Z17 मिनी अब अमेज़न पर उपलब्ध
नूबिया स्मार्टफोन Z17 मिनी अब सेल के लिए अमेज़न पर उपलब्ध है।
ज़ेडटीई ब्रांड नूबिया ने इस महिने के शुरू में अपना स्मार्टफोन नूबिया Z17 भारत में लॉन्च कर दिया है। अब कंपनी का यह स्मार्टफोन अमेज़न के जरिए बिक्री के लिए भी उपलब्ध है। यदि आप भी इस शानदार फोन को खरीदना चाहते हैं तो इसे अमेज़न से खरीद सकते हैं।

नूबिया Z17 मिनी की कीमत भारत में 19,999 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन ब्लैक-गोल्ड कलर में उपलब्ध है। अमेज़न अपर एक्सक्लूसिव इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसमें 11,050 तक का ऑफर है।
नूबिया Z17 मिनी को ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। इसकी ईएमआई 1,786 रुपए से शुरू होती है।

नूबिया के सी मिड रेंज स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। जो कि बेहतर व्यू अनुभव देता है। फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652, 64 बिट प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 200जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन की बैटरी 2950mAh की है।
नूबिया Z17 मिनी में डूअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक 13एमपी मोनोक्रोम और 13एमपी आरजीबी सेंसर है। फोन के फ्रंट में 80 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 16एमपी कैमरा दिया है। कंपनी का यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।


Click it and Unblock the Notifications








