Nubia Z17s और Z17minis लॉन्च, इनमें है प्रीमियम स्पेक्स
ZTE के ब्रांड नूबिया ने अपने दो और नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. इनमें नए स्मार्टफोन में Nubia Z17s और Z17minis शामिल हैं. ZTE के स्मार्टफोन Z17s के बारे में पहले से जानकारी थी लेकिन Z17minis एक सरप्राइज के तौर पर आया है.

स्मार्टफोन के नाम से पता चलता है Z17minis छोटे डिस्प्ले के साथ आता है, जबकि Z17s थोड़े बेहतर स्पेक्स के साथ आता है. इन दोनों स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह भी अलग अलग दी गई है.
Nubia Z17s के स्पेसिफिकेशन
नूबिया 17s स्मार्टफोन फुल स्क्रीन डिज़ाइन के साथ आता है, जिसमें काफी कम बेज़ल दिए गए हैं. इस फोन में 5.73 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेसोल्यूशन 1080*2040 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 403ppi के साथ आता है. इस डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन दी गई है.

नूबिया का यह स्मार्टफोन 2.45GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें अड्रेनो 540GPU है. इस फोन में 6जीबी की रैम दी गई है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 64जीबी की है. इस फोन में 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरिएंट आप्शन भी है.
यह स्मार्टफोन चार कैमरा के साथ आता है इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 23 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है. कैमरा 1.4 माइक्रोन पिक्सल f/1.8 अपर्चर और 6P ऑप्टिकल लेंस, 2X ऑप्टिकल ज़ूम, 10x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट और 3दा नॉइज़ रिडक्शन भी है.
नूबिया ज़ी17एस में दो 5 मेगापिक्सल कैमरा के कैमरे है जो कि 80डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आते हैं. यह बोकेह इफ़ेक्ट काप्तिरे में सक्षम है. इस फोन की बैटरी 3100mah की है, यह फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और NEO पॉवर 3.0 पॉवर सेविंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है.

Nubia Z17minis
नूबिया Z17minis स्मार्टफोन देखने में बेहद स्टाइलिश और सुंदर हैं. इसमें कर्व्ड 3D ग्लास बैक में और मेटल बॉडी इसे प्रीमियम लुक देती है. इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
फुल स्क्रीन डिज़ाइन के साथ आता है, जिसमें काफी कम बेज़ल दिए गए हैं. इस फोन में 5.2 इंच का फुल एचडी इन सेल JDI डिस्प्ले दिया गया है. इस डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है.
नूबिया का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें अड्रेनो 510GPU है. इस फोन में 6जीबी की रैम दी गई है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 64जीबी की है, इसमें मैमोरी को बढ़ाने का आप्शन नहीं दिया है.
यह स्मार्टफोन चार कैमरा के साथ आता है इसमें रियर में 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेंसर है. इसकी बैटरी 3200mah की है, जो मॉडरेट यूज़ पर पूरे दिन का चार्ज देती है.


Click it and Unblock the Notifications








