भारत में ग्रामिण और शहरी इंटरनेट यूजर्स की संख्या, क्या आप जानते हैं...?
भारत में पिछले कुछ सालों से इंटरनेट यूजर्स की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इसका कारण सस्ती इंटरनेट रेट्स है। सस्ते इंटरनेट रेट्स की वजह से अब इंटरनेट भारत के कई इलाकों में पहुंच चुका है। ग्रामिण इलाकों में इंटरनेट पहुंचने के बाद यूजर्स की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हुई। इस वजह से साल 2018 में भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 56.6 करोड़ थी।

अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस साल के अंत तक भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में करीब 11% की बढ़ोतरी होगी। 2019 के अंत तक भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़कर 62.7 करोड़ हो जाएगी। यह रिपोर्ट मार्केट रिसर्च कंपनी आईएमआरबी द्वारा जारी की गई है। आईसीयूबीईटीएम 2018 के अनुसार 2018 में भारत के शहरी क्षेत्रों में 7% इंटरनेट यूजर्स बढ़े वहीं ग्रामिण क्षेत्रों में 35% यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई।
रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक एक अनुमान है कि भारत में ग्रामिण इंटरनेट यूजर्स की संख्या 25.1 करोड़ है जो इस साल के अंत तक 29 करोड़ तक पहुंच जाएगी। आईएमआरबी की मीडिया एंड डिजिटल के प्रबंध निदेशक हेमंत मेहता ने कहा कि, "यह अच्छा है कि अब डिजिटल क्रांति देश के गावों और कस्बों तक भी पहुंच रही है। यह शायद सस्ती इंटरनेट रेट की वजह से ही संभव हुआ है".
आपको बता दें कि भारत में मोबाइल इंटरनेट डेटा की कीमत दुनियाभर के सभी देशों में से सबसे सस्ती है। इस वजह से यहां की बड़ी आबादी में इंटरनेट यूजर्स की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। इस मामले में पिछले साल बिहार सबसे आगे रहा है। भारत के सभी राज्यों में से बिहार में सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ी है। बिहार में यह आंकड़ा 35% है।
भारत में इंटरनेट यूज़ करने के मामले में पुरुषों और महिलाओं में कोई असमानता नहीं है। भारत में जितने पुरुष इंटरनेट यूजर्स हैं, उतनी ही महिलाएं भी इंटरनेट यूज़ करती है। भारत में महिला इंटरनेट यूजर्स की संख्या 42% है।


Click it and Unblock the Notifications








