Home
News

₹5000 होगी शुरुआती कीमत, 8 जुलाई को लॉन्च होंगे AI से लैस फोन; मिलेंगे तगड़े फीचर्स

NxtQuantum ने Ai+ Pulse और Ai+ Nova 5G स्मार्टफोन की प्राइस रेंज कन्फर्म कर दी है। इन अफोर्डेबल फोन्स की लॉन्च डेट भी रिवील हो चुकी है। फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट पर इनके बारे में कई तरह की डिटेल सामने आई है।

फ्लिपकार्ट पर इनके स्पेसिफिकेशन, डिजाइन और हार्डवेयर स्पेक्स के बारे में पता चला है। ये फोन भारत में कब लॉन्च हो रहे हैं और इनमें क्या खूबियां दी जा सकती हैं। आइए जानते हैं।

₹5000 होगी शुरुआती कीमत, 8 जुलाई को लॉन्च होंगे AI से लैस फोन

लॉन्च डेट और प्राइस रेंज

NxtQuantum Ai+ Pulse और Nova 5G 8 जुलाई को भारत में एंट्री करने वाले हैं। लिस्टिंग से कन्फर्म हुआ है कि फोन की शुरुआती कीमत 5000 रुपये होगी। कंपनी ने बताया कि नए Ai+ फोन भारत के लिए डिजाइन और मैन्यूफैक्चर किए गए हैं। ये फोन Pink, Blue, Black, Green, और Purple कलर में लॉन्च होंगे।

Ai+ Pulse और Nova

Flipkart लिस्टिंग से पता चलता है कि Ai+ Pulse और Nova 5G में सेल्फी के लिए आगे की तरफ वॉटरड्रॉप नॉच होगा। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाएं किनारे पर मौजूद हैं, जिसमें बाद वाले पर लाल कलर का एक्सेंट है।

बैक पैनल पर ऊपर-बाएं कोने में एक चौकोर आकार का मॉड्यूल है और इसमें डुअल-कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश है। Ai+ Pulse और Nova फोन में 50MP मैट्रिक्स AI कैमरा होने की पुष्टि की गई है। हालांकि, सेकेंडरी सेंसर के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी गई है।

Ai+ फोन यूजर के निजी डेटा को Google Cloud द्वारा होस्ट किए गए MEITY सर्वर पर स्टोर करेंगे। Nova 5G में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज विकल्प होगा। फोन में 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज मिलेगी।

Ai+ Nova और Pulse फोन NxtQuantum OS पर चलेंगे, जो Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड हो सकता है। हालांकि, वर्जन के बारे में अभी जानकारी नहीं है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि Nova और Pulse फोन में 5,000mAh की बैटरी होगी।

अगर आप बजट सेगमेंट में फोन की तलाश कर रहे हैं, तो AI फीचर, 50MP कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ Ai+ Nova और Pulse 5G आपके लिए इंतजार करने लायक हो सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X