वैज्ञानिकों ने बनाया ऑक्टोपस की तरह काम करने वाला हाथ
ऑक्टोपस तो आप सबने देखा होगा, अगर सिर्फ देखा ही है तो ये भी जान लीजिए ऑक्टोपस की पूरी दुनिया में 300 के करीब प्रजातियां हैं वैसे तो इनमें कई खूबियां होती है लेकिन अगर इनकी 8 भूजाओं को ध्यान से देखें तो इनमें छोटे-छोट सक्शन कप की तरह सकर लगे होते हैं जो इन्हें शिकार करने के साथ समुद्र में एक जगह से दूसरी जगह चलने में भी मदद करते हैं। अपने शरीर के हिसाब से ऑक्टोपस इन छोटे-छोट सक्शन कप से काफी बड़े काम कर सकता है।
इसी से प्रेरित होकर यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के वैज्ञानिको ने रोबोटिक सक्शन कप बनाया है जो खुदरे और घूमावदार चीजों के अलावा भारी पत्थर भी उठा सकता है। ब्रिस्टल रोबोटिक लैब की टीम ने ऑक्टोपस के इन बॉयलॉजिकल सकर के बारे में शोध किया जिससे उन्हें पता चला इनकी मदद से ऑक्टोपस किसी भी तरह के पत्थर पर बड़े आराम से चल सकता है।

इसके अलावा वैज्ञानिकों ने पाया बॉयलॉजिकल सकर किसी भी सूखी सतह में भी बड़े आराम से उसी तरह व्यवहार करते है जैसे वे पानी के अंदर, वहीं दूसरी ओर आर्टिफिशियल तरीके से बनाए गए सक्शन के लिए ये काम करना मुश्किल था। वैज्ञानिको ने पता लगाया जब भी ऑक्टोपस अपनी भूजाओं को किसी सूखी सतह पर रखता है तो उनसे एक तरह का तरल पदार्थ भी बाहर निकलता है, ये एक बड़ा कारण था जिसकी वजह से लैब में बनाए गए सक्शन कप को बनाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
फिलहाल इस तरह के सक्शन कप में थोड़े और बदलाव करके इन्हें कई दूसरे क्षेत्रों में प्रयोग लायक बना जाएगा। फिलहाल टीम इससे से ज्यादा रोबोटिक सक्शन कप बनाने में लगी है जिनमें सेंसर भी लगे हो जो सक्शन कप के व्यवहार को कंट्रोल करे।


Click it and Unblock the Notifications







