Jio Phone को सिर्फ 95 रुपए में खरीदने का मौका, 30 सितंबर तक का ऑफर
रिलायंस जियो अपने यूजर्स को शानदार ऑफर्स देकर टेलिकॉम की दुनिया में अपना कदम जमा चुका है। अब रिलायंस जियो ने ऐसा ऑफर निकाला है जिससे हर कोई रिलायंस जियोफोन खरीद सकेंगे। साथ ही कंपनी द्वारा मिलने वाले ऑफर्स का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें, रिलायंस जियो ने राजस्थान सरकार के साथ एक साझेदारी तय की है। जिसके द्वारा एक स्कीम को पेश किया गया है, लेकिन इस स्कीम को लेने का वक्त सितंबर महीने तक ही है यानि 30 सितंबर तक ही यूजर्स इसका लाभ उठा पाएंगे।

साथ ही कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा बेनिफिट्स उपलब्ध करा रही है। जिसकी कीमत मात्र 95 रुपये है। कंपनी ने इस खास स्कीम का नाम Jio Bhamashah Yojana रखा है। बता दें, इस टैरिफ प्लान का लाभ Bhamashah कार्ड नंबर वाले लोग ही उठा सकते हैं। साथ ही ऑफर को लेने से पहले यूजर को JioPhone खरीदना होगा। आपको बता दें कि भामा शाह राजस्थान के एक खास वर्ग के लोग हैं। दरअसल, भामा शाह मेवार के मंत्री, महान सलाहकार थे, जिन्हें बाद में महाराणा प्रताप द्वारा मेवार के प्रधान मंत्री पद के लिए पदोन्नत किया गया था।
सरकार 1,000 रुपए करेगी रिफंड
स्कीम के खास चरणों को पुरा करने के बाद राजस्थान सरकार यूजर के अकाउंट में 500 रुपये जमा करा देगी। साथ ही यूजर्स को अपने फोन में Bhamashah ऐप डाउनलोड करनी होगी। इसे ओपन कर आपको सर्विस एक्टिवेट करनी होगी। ऐप पर Bhamashah नंबर को ऑथेन्टिकेट करना होगा। जिसके बाद आपके मोबाइल वॉलेट में दोबारा 500 रुपये जमा कर दिए जाएंगे। स्कीम के चलते यूजर्स को फ्री फोन भी मिल जाएगा, क्योंकि सरकार की तरफ से 1000 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे। यह स्कीम उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद रहेगी जो मंहगें प्लान के चलते वॉयस कॉलिंग और डेटा का फायदा नहीं उठा पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








