4000 रु डिस्काउंट पर मिलेगा OnePlus 6, साथ में मिलेंगे ढेरोंऑफर
वनप्लस ने इस साल का अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है। इस फोन में आईफोन X की तरह नॉच दिया है, जो डिसेबल किया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन को पावरफुल रैम और स्टोरेज क्षमता के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को भारत में 17 मई को लॉन्च किया था।
वनप्लस 6 एक्सक्लूसिवली अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वनप्लस 6 भारत में अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए 21 मई को उपलब्ध होगा। आम कस्टमर्स के लिए इस फोन की ओपन सेल 22 मई से शुरू होगी।

कीमत की बात करें, तो वनप्लस 6 के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपए है, वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत9,999 रुपए है। हालांकि भारत में इस फोन का 8GB रैम 256GB स्टोरेज लॉन्च नहीं किया गया है। वनप्लस 6 का मार्वल एवेंजर्स वेरिएंट भी लॉन्च हो चुका है। वनप्लस 6 के मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन की कीमत 44,999 रुपए है।
अगर आप इस स्मार्टफोन को कम कीमत पर खऱीदना चाहते हैं, तो बता दें कि वनप्लस 6 पर कई कैशबैक और अन्य ऑफर्स मिल रहे हैं। इन ऑफर्स में डिस्काउंट, कैशबैक और जीरो कॉस्ट ऑन ईएमआई जैसे ऑप्शन मौजूद होंगे। इसके अलावा कंपनी इस स्मार्टफोन पर वारंटी भी ऑफर कर रही है।
अमेजन प्राइम वीडियो गिफ्ट कार्ड और अमेजन किंडल पर डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड से OnePlus 6 खरीदने पर यूजर्स 2000 रुपए का फ्लेट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा पहले तीन महीने में इस फोन को खऱीदने पर नो कॉस्ट ऑन ईएमआई ऑप्शन भी मिलेगा।
इसके अलावा वनप्लस ने Servify से करार किया है, जिसके तहत इस फोन पर एक्सीडेंटल डैमेज का बीमा 12 महीनों के लिए फ्री मिलेगा। आइडिया सब्सक्राइबर्स को इस स्मार्टफोन को खऱीदने पर 2000 रुपए कैशबैक मिलेगा। इस ऑफर के लिए यूजर्स Nirvana 499 प्लान से रिचार्ज कराना होगा।
अमेजन प्राइम वीडियो सब्सक्राइबर्स को 250 रुपए का फ्री गिफ्ट कार्ड और अमेजन किंडल यूजर्स को 500 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा वनप्लस 6 की खरीदारी पर यूजर्स को Cleartrip से होटल और फ्लाइट की बुकिंग पर 25000 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा।
वनप्लस 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
रैम और स्टोरेज के आधार पर कंपनी ने वनप्लस 6 को तीन वेरिएंट में पेश किया है। ये फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम ऑप्शन में आता है। स्टोरेज की बात करें, तो ये 64GB/128GB/256GB वेरिएंट में मौजूद है। ये फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो बेस्ड OxygenOS कस्टम यूजर इंटरफेस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसके इंटरनल स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। वनप्लस 6 स्मार्टफोन डैश चार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आता है। डैश चार्ज कंपनी की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। फोन में 3300mAh की बैटरी दी है और कंपनी की दावा है कि 30 मिनट के अंदर ही इस फोन को 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
वनप्लस 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है। इस फोन का कैमरा स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आएगा, जो 720 पिक्सल पर 480 फ्रेम प्रति सेकेंड या 1080 पिक्सल पर 240 फ्रेम प्रति सेकेंड की क्षमता के साथ वीडियो शूट कर सकेगा। OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो यूज़र पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है। OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। ये स्मार्टफोन एक वीडियो एडिटर सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन के फ्रंट कैमला लो लाइट पिक्चर्स को भी काफी क्लियर व्यू के साथ कैप्चर कर सकता है।
सिक्योरिटी फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस 6 फोन फेस अनलॉक फीचर और फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आता है। ये फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो बेस्ड OxygenOS कस्टम यूजर इंटरफेस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। आज रात से ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड P ओएस अपग्रेड हो जाएगा। 8 जीबी रैम के अलावा कंपनी ने वनप्लस 6 स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम-64 जीबी इंटरनल स्टोरेज में भी पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications








